RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक में कई अहम मुद्दे पर हुआ विचार!जीत के संकल्प से महिलाएं सक्रिय:जिलाअध्यक्ष ममता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 जून। भोजपुर भाजपा संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक आरा जेल रोड स्थित जैन धर्मशाला में जीतू चौरसिया की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आरा के सदर विधायक पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशेष अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में किए गए लोकहित कारी और लाभकारी योजनाओं को शहर से गांव गांव तक पहुंचाने की कवादत की जा रही है। जिसके तहत बैठक में मुख्यरूप से 9 साल की उपलब्धियों को बताया जा रहा है ताकि सब को सही ढंग से इसका लाभ मिल सके। बेमिसाल सरकार के तहत हुए कार्य को जन जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा किया गया वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरा सदर विधायक पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे । पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त मोर्चा के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि देश जहां एक तरफ प्रगति के पथ पर अग्रसर विश्व की महाशक्ति बनने की होड़ में हर तरफ प्रधानमंत्री के जयकारा विश्व में हो रहे हैं वही अपने बिहार मे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार की पुनरावृति हो चुकी है। फिर वही जंगलराज और आतंक का माहौल पूरे समाज, घर ,महिलाओं में व्याप्त है। चाचा भतीजा की सरकार घोटाले बाज की सरकार बन गयी है।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से काफी उत्साहित रही। महिलाएं मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी संसदीय और विधानसभा सीटों पर जीत के लिए सक्रियता से लगी हुई है। जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि अब महिलाएं किसी भी तरफ से सभी कार्यक्रम में पीछे नहीं हैं बल्कि बढ़-चढ़कर संकल्पों के साथ जीत दर्ज करेगी। उपस्थित लोगों में भाजपा ज़िला अध्यक्ष दुर्गा राज ,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिभु जैन, जीतू चौरसिया,मधु मिश्रा,कांति सिंह, सालनी सिंह, सकुंता सिंह, वशुंधरा, लभली पाण्डेय,दीपक सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Related posts

बंधन बैंक का कुल कारोबार 11% बढ़कर 2.88 लाख करोड़ रुपए हुआ।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 व 8 के मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन।

rktvnews

बक्सर:श्रीरामचरित मानस सनातन संस्कृति संस्कार का सार है : आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर थाना मे अंग्रेजी शराब विनष्ट।

rktvnews

G-20 भारत-फ्रांस संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को सौंपा चेक।

rktvnews

Leave a Comment