RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव जोहड़ी पहुंची और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

बागपत /उत्तर प्रदेश 30 नवंबर। देश में 15 नवंबर से और 26 जनवरी 2023 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है, जिसमें गांव-गांव यह यात्रा पहुंचकर लाभार्थियों को लाभान्वित कर रही है और अब तक योजनाओं से मिले लाभ के बारे में भी लाभार्थी मंच के माध्यम से अपनी जीवन में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक बता रहे हैं और उन्हें सेलिब्रेट कर रहे हैं और आने वाले जो पात्र व्यक्ति हैं उन्हें भी लाभान्वित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम जोहड़ी में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पहुंचकर ग्राम वासियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनकर ग्रामवासियों में योजनाओं के प्रति और देश के प्रति एक देशभक्ति की भावना प्रतीत हो रही थी। ग्राम वासियों ने कहा कि मान्य प्रधानमंत्री जी और मान्य मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जो केंद्र में राज्य सरकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं उसे आम आदमी को लाभ प्राप्त हो रहे हैं जिसके कारण हमारे जीवन में बहुत परिवर्तन आ रहे हैं यह विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सेवा भाव की यात्रा है जिसमें भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना है ।विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्राम वासियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।
जिलाधिकारी ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को जोड़ना है और उन्हें लाभ पहुंचाना है। यात्रा में उपस्थित विभिन्न विभागो के अधिकारियों के द्वारा क्रम वार अपने-अपने विभाग के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणो को विस्तृत जानकारी दी गयी तथा जिन ग्रामीणो को प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, स्वच्छ शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेयजल, हैण्डपम्पो की स्थापना/मरम्मत, सम्पर्क मार्ग, कन्या सुमंगला योजना उज्ज्वला योजना सहित सभी योजनाओं से आच्छादित किया गया है उन लोगो से योजनाओं के प्राप्त होने की जानकारी प्राप्त की गयी तथा ऐसे लाभार्थी जो अभी कतिपय कारणो से किसी योजना से वंचित रह गये है उन्हे मोके पर कैम्प में ही विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये काउंटर पर उनका नाम दर्ज करते हुये योजना से आवेदन भी कराया जा रहा है।
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अन्तिम छोर तक निवास करे रहे जन सामान्य को शत प्रतिशत आच्छादित करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा देश व प्रदेश के प्रत्येक वर्ग, गरीब, असहाय, योजनाओं से वंचित लाभार्थियो के पीड़ा को समझते हुये बिना किसी भेदभाव के योजना से शत प्रतिशत लोगो को आच्छादित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के प्रत्येक गांव में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जिसके क्रम में जोहड़ी गांव में आज।
विकसित भारत संकल्प यात्रा” के अंतर्गत “मेरी कहानी,मेरी जुबानी” के क्रम में प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित हुए कृष्णपाल प्रजापति गांव जोहड़ी ने योजना से मिले लाभ के बारे में प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि जिसके लिए में बर्षों से परेशान था मेरे सिर के ऊपर छत मिली है इसके लिए मैं सरकार का बारंबार धन्यवाद अर्पित करता हूं इसी क्रम में नीरज, सविता, सारिका, सुषमा ,अनीता स्वयं सहायता समूह की सखी प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना गोल्डन कार्ड आदि योजना से लाभार्थियों को मिले लाभ से अपने जीवन में आए परिवर्तन एवं उन्नति का अनुभव भी सभी से साझा किया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,खंड विकास अधिकारी ज्योति वाला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ,जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार दिनेश, जिला पूर्ति अधिकारी के वी सिंह, सहित ग्राम प्रधान आदि जन समुदाय उपस्थित रहे।

Related posts

जिला कौशल विकास समिति तत्वधान में ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण उद्देशित बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री सिविल सेवा में चयनित प्रतिभागियों के अभिनन्दन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

कुंअर सिंह की वीरता की गाथा गायेगा शिवपुर गंगा पुल- राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी

rktvnews

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

काशी तमिल संगमम्-4.0 के 10वें दिन किसान प्रतिनिधियों के दल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के संबंध में डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment