RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया भिवाड़ी का दौरा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)16 जून। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में शनिवार को खेड़तल तिजारा जिले के भिवाड़ी में रीको गेस्ट हाउस के सभागार में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई।
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने जिला कलेक्टर एवं दोनों पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त कर भिवाड़ी में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता, इसलिए पूर्णता की ओर बढ़ते हुए जिले को विकसित बनाएं।
केंद्रीय जलवायु, वन एवं पर्यावरण मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत जिले के प्रत्येक परिवार से वृक्षारोपण कर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका रखरखाव कर बचाए रखना और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की योजना लखपति दीदी के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा बनाई गई सूर्योदय योजना के तहत सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र ने कहा कि खैरथल-तिजारा जिले में विकास की संभावनाओं को चिन्हित कर उस पर कार्य करें। उन्होंने आगामी 15 दिवस में जीरो लिक्विड डिसचार्ज यूनिट की प्रभावी कार्य योजना तैयार कर उस पर कार्य किया जाए साथ ही सभी विभाग ड्रेनेज सफाई के कार्य को गंभीरता से पूरा करे जिससे कि आगामी बरसात में जल भराव की समस्या ना आवे। उन्होंने भिवाड़ी प्रदूषण के मध्यनजर जिन हाउसिंग सोसायटी द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है उन पर नियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता कर रिको गेस्ट हाउस में वृक्षारोपण किया। राज्य पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री,तिजारा विधायक एवं जिला कलेक्टर ने भी वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात मंत्री भूपेंद्र यादव ने बाबा मोहन राम मंदिर जाकर पूजा अर्चना की साथ ही वहां स्थित गौशाला पर गायों को चारा खिलाया। गौशाला पर स्थित आमजनों ने भूपेंद्र यादव को केंद्रीय मंत्री बनने पर मिठाई खिला बधाई दी।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने भूपेंद्र यादव को नवगठित जिला खैरथल-तिजारा की भौगोलिक एवं प्रशासनिक संरचना के बारे में जानकारी देते हुए जिला स्तरीय कार्यालय की प्रगति से अवगत कराया एवं जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों का ब्यौरा दिया। पुलिस अधीक्षक खैरथल एवं भिवाड़ी ने भी पुलिस प्रशासन की संरचना की जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
बैठक में राज्य पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री (स्वतंत्र प्रभाव) संजय शर्मा, विधायक तिजारा महंत बालक नाथ, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी अश्विन के पंवार सहित जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

जनऔषधि के तहत गरीबों को महंगी दवाएं सस्ती कीमत पर मिलते देखना बेहद संतोषजनक है: प्रधानमंत्री

rktvnews

आयुर्वेद शिक्षण पेशेवरों के लिए ‘स्मार्ट 2.0’ का शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुईं।

rktvnews

ओबीसी कैटेगरी के तहत मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण खत्म करने के कर्नाटक सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट सूचीबद्ध करने के लिए सहमत।

rktvnews

भोजपुर:सत्कर्म का संदेश देती हैं भगवद्गीता:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

मध्यप्रदेश:सबके दिलों में हमेशा बनें रहेंगे गोस्वामी तुलसीदास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment