RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 जून। बकरीद पर्व के मद्देनजर शाहपुर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक मे पदाधिकारियों ने बकरीद पर्व पर आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सौहार्द के वातावरण में पर्व मनाने की अपील लोगों से की। इस अवसर पर क्षेत्र में सतरकता एवं चौकसी बरतने की हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल को डियुटी पर तैनात रहने का विशेष रूप से टास्क सौंपा है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर असामाजिक तत्वों पर कङी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बीडीओ राकेश कुमार ने लोगों से खुशी-खुशी मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, बंटी पाण्डेय, कृष्णा कुमार, मोख्तार साह, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, चौकीदार उपेन्द्र यादव, तेज नारायण पासवान, हरेराम पासवान सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:वनों में स्थित आस्था स्थलों को किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जनाधार प्राधिकरण ने रची मिसाल, नूर शेखावत बनीं जनाधार पाने वाली राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना — किसान का काम करते हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक की सहायता, अब तक 11 हजार 777 पीड़ित किसानों को मिला 176 करोड़ 37 लाख रुपये का आर्थिक संबल

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में किया गया मुख्यमंत्री द्वारा 4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण सहित राशि अंतरण का सीधा प्रसारण।

rktvnews

उज्जैन:सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत चिंतामण जवासिया का किया भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment