RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया।

सवा 3 करोड़ रु. से अधिक लागत की 20 बंदी क्षमता की होगी खुली जेल।

RKTVNEWS /भोपाल (मध्यप्रदेश)15 जून ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा बंदियों के पुनर्वास की दिशा में की गई इस पहल के तहत 20 बंदी क्षमता की खुली जेल का निर्माण किया गया है, जिसमें बंदी अपने परिवार सहित निवास कर सकेंगे। इस खुली जेल की निर्माण लागत 3 करोड़ 25 लाख 48 हजार रुपए है। खुली जेल में 20 दण्डित बंदी अपने परिवार के साथ रहकर अपने कौशल अनुरूप रोजगार प्राप्त कर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सामाजिक जीवन यापन कर सकेंगे। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रदेश के जेल डी.जी. गोविंद प्रताप सिंह, संभागायुक्त संजय गुप्ता और डीआईजी जेल एम.आर. पटेल उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित उज्जैन भैरवगढ़ खुली जेल प्रदेश की आठवी खुली जेल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की जेलों में कैदियों को संपूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन कृत संकल्पित है। भैरवगढ़ की इस खुली जेल कॉलोनी का नियोजित ढंग से निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इस दौरान नवनिर्मित खुली जेल कॉलोनी का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव को जेल सुरक्षा बल द्वारा सलामी दी गई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 25 फ़रवरी 25

rktvnews

शाहपुर के कई थानाध्यक्ष बने इंस्पेक्टर।

rktvnews

आरा-बलिया रेल लाइन पर जिले के सभी जनप्रतिनिधि एकजुट, रेल मंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संयुक्त टीम ने 10 दिन में 81 करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!प्रदेश में 2 लाख 38 हजार से अधिक लायसेंसी शस्त्र थानों में जमा कराये

rktvnews

भोजपुर एसपी ने पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण!दिए कई निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय सत्ता की जीत, जनतंत्र की हार!

rktvnews

Leave a Comment