RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जनसेवक और किसान सलाहकार संघ की संयुक्त बैठक।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)08 मार्च।आज महासंघ कार्यालय अटल पथ पटना में जनसेवक और किसान सलाहकार संघ का संयुक्त बैठक किया गया।बैठक की अध्यक्षता उमेश कुमार सुमन ने की। बैठक में रामविनय शर्मा महासचिव जनसेवक संघ ने जनसेवक और किसान सलाहकार की लम्बित समस्या और कृषि विभाग में चल रहे कार्य शैली को विस्तार से रखा।उपस्थित vlw और किसान सलाहकार ने अपने संबोधन में कहा की किसान सलाहकार संघ का राज्य कमिटी को भंग किया जाए, नए टीम का चुनाव महासंघ गोपगुट बिहार, और जनसेवक संघ निर्देश में हो, किसान सलाहकार संघ का विस्तार, कमिटी, सदस्यता ब्लॉक स्तर पर किया जाए,। उपस्थित किसान सलाहकार ने महासंघ की सदस्यता ली और रणनीति के तहत कृषि सचिव के द्वारा महासचिव और संजुक्त सचिव क्रमश रामविनय शर्मा, संजय कुमार, के साथ किए गए बर्ताव का घोर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।राज्य जनसेवक संघ बिहार पटना ने निंदा प्रस्ताव लिखित पत्र और किसान सलाहकार का मानदेय 26000 रुपए और जनसेवक के पद में समायोजन , जनसेवक को बीएओ में प्रोन्नति, का जीवन्त, समस्या को भी 28.3.24को सचिव कृषि को डेलिगेशन मिलकर दिया जाएगा, और 28.3.24को महासंघ कार्यालय पटना में मीटिंग होगा, इस मीटिंग में किसान सलाहकार के संघ संचालित करने वाले सक्रिय नेतृत्व कारी साथी भी भाग लेंगे, साथ ही ब्लॉक में जिला में मीटिंग करके सचिव के कार्यशैली का घोर निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।आज के बैठक में महासंघ गोप गुट के अध्यक्ष रामबली प्रसाद , महासचिव प्रेम चंद्र सिन्हा, कोष अध्यक्ष नीतेश कुमार, महेश कुमार सिंह सावरिया,पूर्वअध्यक्ष जनसेवक संघ बिहार, सम्मानित अध्यक्ष जानकी प्रसाद, अध्यक्ष सुमन जी, महासचिव रामविनय शर्मा, कोषाध्यक्ष उमा शंकर साहू , संजय कुमार, अजय कुमार, अखिलेश कुमार, राजीव कुमार, जितेंद्र, राजेश,राकेश, कुंदन,प्रमोद,विजयानंद विकल,रामहरे,मनोहर,रोशन,पवन, अजय, नीतेश , भानु राजकिशोर, योगेंद्र,ओमप्रकाश, आन्त्य शिरोमणी, सहित अन्य vlw और किसान सलाहकार कार्यक्रम को संबोधित किए, अन्त में अध्यक्षकीय संबोधन के साथ बैठक को खत्म किया गया।

Related posts

भोजपुर:भाकपा – माले बड़हरा का सोहरा व नरगदा पंचायत का प्रथम सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर:अग्निकांड की घटनाओं से बचाव के संबंध में बैठक।

rktvnews

भोजपुर : कार व अज्ञात वाहन के टक्कर में एक की मौत दूसरा जख्मी।

rktvnews

रायपुर : डेयरी संचालन से समूह की महिलाएं बनी सक्षम उद्यमी।

rktvnews

आरा नगर निगम की गुण्डागर्दी फुटपाथी दुकानदारों पर जारी – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) कार्यक्रम के तहत पूरे भारत से लगभग सौ छात्र ओरोविल जाएंगे, जहां सात दिनों तक अनुभव प्राप्त करने वाली यात्रा में भाग लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment