RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश) 29 सितम्बर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को हर सम्भव सहायता मुहैया कराएं।
मुख्यमंत्री शनिवार को यहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 04 लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि अविलम्ब प्रदान की जाए। जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावित लोगों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबन्ध किए जाएं। नदियों के जल स्तर की सतत् निगरानी की जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश की लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को मिलेगा राखी का उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार: भोजपुर: राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में डायरिया से हुई मौतों की जानकारी लेने महादलित टोले में पहुंची टीम।

rktvnews

वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, पुणे में संविधान दिवस मनाया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर केवल दलितों के ही नहीं सभी वर्गों के मसीहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय सांख्यिकी सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला।

rktvnews

Leave a Comment