RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सामाजिक दायित्व में संगठन कर रहा है लाशों का दाह संस्कार :अमरदीप कुमार जय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।अजीब विडंबना है की लावारिस लाशों का दाह संस्कार जो पारिवारिक होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है और उसके लिए शहर के टीम मदर टेरेसा सेवा कर्मी संत रविदास जन सेवा संगठन के लोग कर रहे हैं। दाह संस्कार से संबंधित इस प्रकार की सेवा निश्चित रूप से सराहनीय है। इसके अग्रणी भूमिका में समाजसेवी अमरदीप कुमार बताते हैं की एक अज्ञात लावारिस शव टाउन थाना के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए चिराई घर भेजा गया।नियमतः 72 घंटा उसके पहचान अथवा परिजनों के लिए रखा जाता है। तीन दिनों के बाद अस्पताल प्रबंधक और सिविल सर्जन के माध्यम से दाह संस्कार की बात की गई। टीम के सदस्य जब वहां गए तो देखा की शव क्षत-विक्षत स्थिति में तीन और शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से इन लोगों को दी गई।अस्पताल प्रबंधन के अनुरोध पर इन सब का भी दाह संस्कार कराने की बात कही गई।एक साथ चारों लाशों का हिन्दू धार्मिक रीति-रिवाजों से मुखाग्नि देकर मोक्ष दिलाया गया।इस कार्य को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग टीम के संरक्षक और व्यक्तिगत सहयोग से संपन्न हुआ। प्रमुख सहयोगी में राजा राम, सुनील, मिश्रीलाल जैन, रवि सुन्दर दास जैन, राम बाबू प्रसाद चौरसिया,बुचन राम घटवार, कन्हैया प्रसाद राम कंपाउंडर आदि रहे।

Related posts

रायपुर : पहले जहां हर माह दो से पांच हजार रुपए बिजली बिल देते थे, वहीं अब बिजली बिल क्या होता है, हम भूल ही गए हैं।

rktvnews

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तरी एवं दक्षिणी बिहार की निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए सम्मिलित।

rktvnews

प्रमुख तुअर उत्पादक राज्यों में तुअर की खरीद में तेजी।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा आगामी कार्यक्रमो और केन्द्रीय योजनाओ के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण रेलवे, एनएचएआई, एनएच और ईसीएल चित्रा से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 1.73 करोड़ से ज्यादा परिवार हो चुके लाभान्वित, 7.43 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी -मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ रजिस्ट्रेशन

rktvnews

Leave a Comment