RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बागपत:जिलाधिकारी ने की पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक।

विद्युत उपभोक्ता पीएम सूर्य घर योजना के लिए करें आवेदन उठाएं लाभ।

2 किलो वाट का कनेक्शन लेने पर मिलेगी 90000 की सब्सिडी।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13 जून।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में
पीएम सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठेक की ,पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक घर को रोशन करने के साथ-साथ लोगों के कंधों से आर्थिक बोझ कम करना भी है सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2024 को की थी। इस योजना के तहत घरों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी इस योजना का कोई भी घरेलू विद्युत उपभोक्ता लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिनका इस योजना पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिये PMSURY GHAR.GOV.INपर आवेदन कर सकते है जिस पर बिजली का बिल व आधार कार्ड सबमिट करना होगा जितने किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है पूर्व में उतने ही किलोवाट के लिए सोलर के लिए आवेदन कर सकता है 2 किलोवाट को 90000 की सब्सिडी दी जाएगी सरकार द्वारा 3 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन पर 108000 की सब्सिडी दी जाएगी इस योजना के अंतर्गत ₹200000 का बैंक द्वारा लोन दिया जाएगा 7 % कोई भी उपभोक्ता बैंक की सहायता से सिस्टम कॉस्ट का 10% धनराशि जमा करके सोलर पावर प्लांट का लाभ अपने घर में ले सकता है। इस योजना के अंतर्गत जनपद को 2027 तक 21000 का लक्ष्य मिला है इस वर्ष का 7:5 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जनपद में अब तक 846 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिसके लिए नेडा विभाग द्वारा बेंडर्स चिन्हित कर दिए गए हैं इस योजना के अंतर्गत बैंक, नेडा व विद्युत विभाग के अधिकारियों की मुख्य भूमिका है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव अपर जिला अधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह ,यूपी नोएडा प्रभारी प्रमोद भूषण शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत के पी खान लीड बैंक मैनेजर राजेश पंत ने बताया।

Related posts

भोजपुर:रघुनाथपुर स्टेशन ट्रेन घटना पर सर्जन डॉक्टर विकास…….

rktvnews

शाहरुख पठान ने जेल अधिकारियों पर लगाया असॉल्ट करने का आरोप।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम की पुस्तक ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेन्‍द्र मोदी’ की प्रति पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

बिहार साहित्य सम्मेलन में सुप्रसिद्ध समालोचक और पूर्व कुलपति प्रो अमरनाथ सिन्हा का अस्थि-कलश अंतिम-दर्शनार्थ रख की गई श्रद्धांजलि-सभा आयोजित।

rktvnews

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए मीडिया कवरेज, मीडिया सुविधाएं और स्वास्थ्य तैयारी संबंधित प्रावधान।

rktvnews

Leave a Comment