RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

RDS पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

बक्सर/बिहार 04 जनवरी।03 जनवरी को RDS पब्लिक स्कूल मणिया का छठवीं वार्षिक उत्सव विद्यालय के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वकील सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य प्रो. (डॉ.) बलिराज ठाकुर ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति वहां के शिक्षा व्यवस्था के द्वारा होती है। अशिक्षित समाज बहुत पीछे रह जाता है।उन्होंने कहा कि बच्चों की तरह ही बच्चियों के शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। शिक्षा वह कुंजी है जिसे किसी भी ताला को खोला जा सकता है और शिक्षा के माध्यम से कठिन से कठिन चुनौतियों का भी सामना किया जा सकता है। प्रो. शोभनाथ गुप्ता ने कहा कि शिक्षा जीवन की व्यक्तिगत पूँजी है। शिक्षा औऱ संस्कार के द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। अध्यक्षीय भाषण में वकील सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे एवं बच्चियों को शिक्षित कर एक सुनहला समाज का विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निर्देशक राजकुमार कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भूतपूर्व मुखिया रामदेव सिंह, अजमेर खां, जज सिंह,भगवान सिंह कुशवाहा, हरिहर कुशवाहा, राजेंद्र गोप, हरिनारायण शाह एवं विद्यालय के शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:रमना मैदान हनुमान मंदिर में भागवत कथा सह रामलीला का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

पटना:आपदा पीड़ितों को 24 घंटे में मिलेगा लाभ: नारायण प्रसाद,मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर जिले में लगभग 302 करोड़ रुपये की लागत से 59 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस।

rktvnews

कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई।

rktvnews

Leave a Comment