RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बिहार की बेटी स्मृति सिन्हा को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार।

पटना/बिहार (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)08 जून। बिहार की बेटी सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिये दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड 2024 से सम्माानित किया गया।
भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के की 155 वीं जयती के अवसर पर दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड का आयोजन किया गया।
स्मृति सिन्हा को उनकी फिल्म बेवफा सनम में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिये दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड दिया गया। स्मृति सिन्हा को यह अवार्ड मुंबई के जुहू स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह के दौरान मैरी कॉम और कश्मीर फाइल फेम अभिनेता दर्शन कुमार एवं इंडियन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा द्वारा दिया गया।
स्मृति सिन्हा ने दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड जीतने पर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा,मैं इस अवार्ड के लिये अपने परिवार को धन्यवााद देना चाहती हूं।मुझे अपने परिवार से काफी सपोर्ट मिला। मेरे पापा श्री विनोद बिहारी सिन्हा और मां श्रीमती सांत्वना सिन्हा को बहुत सारा प्यार और धन्यवाद। उन्होंने मुझे इस लायक बनाया कि मैं अपने खानदान में पहली इतना बड़ा अवार्ड पाने वाली लड़की बनी। दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा के जनक माना जाता हैं।मैं अपने आप को बहुत धन्य और कृतझ मानती हूं कि मुझे इतना बड़ा अवार्ड मिला। मैं अपने दर्शकों को भी धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मुझे ढेरो प्यार दिया।

Related posts

सेल ने ज़ोजिला सुरंग परियोजना में 31,000 टन से अधिक स्टील की आपूर्ति करके, राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और मज़बूत किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष रिचर्ड माल्र्स के साथ नयी दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत की।

rktvnews

बागपत:एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करे नागरिक, मजबूत लोकतंत्र की शुरुआत आपसे: जिलाधिकारी

rktvnews

बक्सर:चौगाई एवं केसठ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ओडिशा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

अभा प्रगतिशील लेखक संघ का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20 अगस्त से जबलपुर में।

rktvnews

Leave a Comment