RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दीवार लेखन के साथ ही आम जन से किया जा रहा संवाद।

उमरिया/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)02 अप्रैल।जिला समन्वयक जन अभियान परिषद रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में दीवार लेखन का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। गांव-गांव एवं सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को जल के महत्व एवं उसके संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद की नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियां सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। समितियों के सदस्य न केवल दीवार लेखन के माध्यम से संदेश दे रहे हैं, बल्कि आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें जल स्रोतों के संरक्षण,वर्षा जल संचयन तथा स्वच्छता के महत्व के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। दीवारों पर लिखे जा रहे प्रेरक संदेश जैसे “जल है तो कल है”, “हर बूंद की करें बचत” और “जल संरक्षण, जीवन संरक्षण” लोगों को गहराई से प्रभावित कर रहे हैं और उन्हें इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस जनभागीदारी आधारित पहल के परिणामस्वरूप क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है। आमजन भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से प्रशासन एवं समाज के संयुक्त प्रयासों से जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।

Related posts

डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन किए जाने का अनावरण किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज त्रिपुरा के धलाई में 668 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया।

rktvnews

झारखंड:हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है चंपई सोरेन सरकार : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत सामुदायिक रसोई का लगातार किया जा रहा संचालन : जिला प्रशासन

rktvnews

दरभंगा:आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान 7 अगस्त तक चलेगा।

rktvnews

भोजपुर:पुरे विश्व की सभी समस्याओं का उत्तर वेद में हैं:आचार्य धर्मेंद्र तिवारी

rktvnews

Leave a Comment