RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विकास का मतलब अडानी-अम्बानी की सम्पत्ति का विकास नहीं, गरीबों की स्थिति में सुधार होता है विकास : दीपंकर भट्टाचार्य

इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख नौजवानों को देंगे रोजगार :तेजस्वी यादव

सामाजिक न्याय लागू करने और संविधान बचाने का है यह चुनाव : मुकेश सहनी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मई।आरा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के भाकपा(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद और अगिआंव विधानसभा उपचुनाव से इंडिया गठबंधन के भाकपा (माले) प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन के पक्ष में आज बगवां (गड़हनी) के पशु मेला मैदान में विशाल चुनावी जनसभा आयोजित हुई।
सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग लोकतंत्र, संविधान, भाईचारा बचाने और बेरोजगारी मिटाने आये हैं। डॉक्टर ने मुझे रेस्ट करने को कहा है लेकिन हमने साफ कह दिया है कि जब तक हम मोदीजी को बेड रेस्ट नहीं करा देते हैं तब तक रेस्ट नहीं करेंगे।
उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने लगभग 250 से अधिक सभाये की है और प्रधानमंत्री को गली-गली घूमने को मजबूर कर दिया है।
उन्होंने कहा की 17 महीने की उनकी गठबंधन की सरकार ने 5 लाख नौजवानों को रोजगार दिया। उन्होंने यह वादा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार आते ही सबसे पहले 30 लाख नौजवानों को रोजगार दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आमलोगों को मोदी शासन के 10 सालों में कुछ नहीं मिला है। उन्होंने लोगों से इंडिया गठबंधन को वोट देने और आरा से सुदामा प्रसाद और अगिआंव विधानसभा उपचुनाव से शिवप्रकाश रंजन को जिताने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि जदयू और भाजपा जिस विकास का ढिंढोरा पीटती है, वह विकास सिर्फ पूंजीपतियों का है, अडानी और अंबानी जैसों की निजी संपत्ति का विकास है।
उन्होंने कहा कि बिहार के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण ने हमें बताया है कि बिहार के दो तिहाई परिवार महीने में 10000 से भी कम की आय में जीवन जीने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि विकास का मतलब रोजगार और गरीबों की स्थिति में सुधार होता है। बिहार में 34 प्रतिशत परिवारों की कुल आमदनी रु 6000 से भी कम है। हमें इन हालातों को बदलना है और इसके लिए इंडिया गठबंधन को लाना है और आरा से सुदामा प्रसादऔर अगिआंव से शिवप्रकाश रंजन को जिताना है।
वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि यह संविधान की ही देन है कि गरीब मल्लाह का बेटा मुकेश सहनी आपके सामने खड़ा होकर भाषण दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी संविधान को खत्म करना चाहते हैं जिससे हमारे सभी अधिकार खत्म हो जाएंगे। उन्होंने तीन तारा वाला झंडा चुनाव चिन्ह पर बटन दबा कर आरा और अगिआंव के इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि वे जब सदन में जायेंगे तो जनता की आवाज और सामाजिक न्याय के पताका को बुलंद करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए आरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने कहा कि जन सवालों पर संघर्ष ही उनकी पहचान है और वे लोगों के भरोसे पर खरा उतरते आए हैं। अपील है की आप हमारा साथ दें।
सभा को संबोधित करते हुए अगिआंव विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि भाजपा और जदयू के डबल इंजन की सरकार ने नौजवानों के सपनों को कुचल दिया है। उन्होंने ऐसी निरंकुश सरकार को सबक सिखाने और रोजगार तथा अधिकार के लिए इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील की।
सभा की अध्यक्षता और संचालन भाकपा(माले) और राजद नेताओं रवि राय, राजू यादव, रघुबर पासवान, सत्यनारायन यादव और मो. रफी रिजवी ने संयुक्त रूप से की।

Related posts

मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में खारे जल में झींगापालन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:गरीबों के बच्चो की शिक्षा और रोजगार की गारंटी करेगा इंडिया गठबंधन : राजेश साहनी

rktvnews

भोपाल:केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण, उत्पादन प्रदर्शन, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन की सराहना की।

rktvnews

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ धर्म के आधार पर शासक बनना चाहती है केंद की सत्ता:मनोज कुमार भारती

rktvnews

अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा:सांसद अजय टम्टा

rktvnews

भोजपुर: संभावना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment