RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

वैशाली:आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के आयोजन को लेकर वैशाली और सारण के डीएम एवं एसपी की उच्वस्तरीय बैठक आयोजित।

वैशाली/बिहार 10 नवंबर।जिलाधिकारी वैशाली के कार्यालय कक्ष में डीएम-एसपी वैशाली डीएम-एसपी सारण की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के आयोजन को लेकर विमर्श किया गया।
इस बैठक में हाजीपुर और सोनपुर को जोड़ने वाले दोनों गंडक पुल पर परिचालन व्यवस्था नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी सारण ने बताया कि इस माह 25 नवम्बर को हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उद्घाटन हो रहा है एवं 27 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान होना है। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्थान के अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालू आते हैं जिसमें भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात एक चुनौती रहती है।
जिलाधिकारी, वैशाली के द्वारा बताया गया कि इसको लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर ली गयी है और सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर 26 नवम्बर से 28 नवम्बर तक पुराने गंडक पुल पर वाहनों का परिचालन बंद रखा जाएगा। इसके लिए ड्रोप गेट बनया जाएगा एवं दण्डाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुल के हाजीपुर साईड में सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है उससे भी मॉनिटरिंग करायी जाएगी। वहाँ चेक पोस्ट भी बनवाया जाएगा। स्नान के अवसर पर घाटों पर नाव-नाविक, गोताखोर, मोटर वोट आदि की व्यवस्था भी रहेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए घाटों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। सभी महत्वपूर्ण पथों एवं घाट की ओर जाने वाली पथों पर अगल से पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
जिलाधिकारी सारण ने कहा कि यही व्यवस्था सोनपुर साईड में भी रहेगी। उन्होंने इस पर एसडीओ हाजीपुर और एसडीओ सोनपुर की एक बैठक कर लेने की बात कही। एसडीओ हाजीपुर ने बताया कि इस पर एक बैठक सोनपुर अनुमंडल में हो चुकी है एक और बैठक शीघ्र ही कर लिय जाएगा। जिलाधिकारी, वैशाली के द्वारा डीसीएलआर हाजीपुर को एसडीआरएफ की सभी मोटर बोट का फिजीकल जाँच कर लेने तथा नदी में चलवाकर खुद से देख लेने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी, वैशाली यशपाल मीणा, जिलाधिकारी, सारण अमन समीर, पुलि अधीक्षक, वैशाली रवि रंजन कुमार, पुलिस अधीक्षक, सारण गौरव मंगला, अपर समाहर्त्ता, वैशाल विनोद कुमार सिंह, डीएम के ओएसीड मनोज कुमार, एसडीओ एवं एसडीपीओ हाजीपुर डीसीएलआर हाजीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर, कार्यपालक पदाधिकारी भवन प्रमंडल हाजीपुर उपस्थित थे।

Related posts

राजीविका का सखी सम्मेलन आयोजित,मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ की बुलबुल टांक से किया संवाद!बड़ी सादड़ी की कविता जानवा को बेस्ट लेखपाल (आईबी) का पुरुस्कार।

rktvnews

लखीसराय: जीविका दीदियों की आकांक्षाओं को लगे पर,मुख्यमंत्री की घोषणा से हर्ष का माहौल।

rktvnews

भोजपुर:धन बल को नकार मतदाताओं ने मुझे अपना समर्थन दिया: मनोज उपाध्याय

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से की दूरभाष पर चर्चा।

rktvnews

भोपाल:राजभवन में सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई विदाई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment