RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा एवं नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)09 अगस्त।विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात टाउन हॉल गढ़वा में अवस्थित नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।

उपायुक्त श्री यादव ने जिलेवासियों से कहा कि

“विश्व आदिवासी दिवस के इस पावन अवसर पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार! यह दिन हमें आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। आइए, हम सब मिलकर उनके अधिकार, सम्मान और विकास के लिए संकल्पित हों।”
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं आमजन ने आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने का संकल्प लिया।

Related posts

उत्तराखंड:राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया हरियाली तीज का आयोजन।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा और चेती चाँद की पूर्व संध्या पर दीं शुभकामनाएं।

rktvnews

एक धर्म के भीतर कई धर्म; आखिर धर्म के नाम पर इंसानियत का बँटवारा क्यों?:अतुल मलिकराम

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने बालक गृह एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में किया 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

rktvnews

स्वच्छता के खातिर न्यायाधीशगणों ने उठाया झाड़ू, की सफाई।

rktvnews

Leave a Comment