RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:स्टैंडिंग कमेटी की 31 वीं बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार) 28 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में मतगणना के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की 31 वीं बैठक जिला समाहरणालय में हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय भी मौजूद रहे।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण, अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिला पदाधिकारी ने बैठक में मतगणना के निमित की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 4.6.2024 को मतगणना हेतु तिथि निर्धारित है। आर .एन. कॉलेज में 4.6.2024 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मतगणना हेतु सभी छह विधानसभा वार मतगणना कक्ष का निर्माण कराया गया है, जिसमें सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए एक और मतगणना पर्यवेक्षक/मतगणना सहायकों के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में अलग-अलग 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। पोस्टल बैलेट पेपर की गणना अलग से की जाएगी।
मतगणना कार्य के अवसर पर अभ्यर्थी अपने अभिकर्ता की नियुक्ति करने हेतु विहित प्रपत्र 18 में आवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय वैशाली को दिनांक 31 मई, 2024 को अपराह्न 5:00 बजे तक दें सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने मतगणना के दिन विधि व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि काउंटिंग एरिया में धारा 144 लगा है, इसलिए नारेबाजी और शोर शराबा नहीं होना चाहिए।
बैठक में एडीएम, एडीएम (आपदा), डीडीसी,डीपीआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा एसडीएम, हाजीपुर उपस्थित रहे।

Related posts

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष और सांसदों ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त कौशल किशोर ने ली खाद्य आपूर्ति की बैठक।

rktvnews

महिलाओं को भा रहे “अशोक भाई साड़ी वाला”! साड़ियों के विशाल संग्रह है इनके आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

दरभंगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

मेघालय के मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा अध्यक्ष और मेघालय सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:विकास के पन्नों को पलट रही बड़हरा की जनता,बिजली की समस्याओं से है परेशान: मनोज सिंह

rktvnews

Leave a Comment