RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)28 मई।आज बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच0 आर0 श्रीनिवास, जितेन्द्र सिंह गंगवार, ए०डी०जी0 बिहार पुलिस नोडल पदाधिकारी, आलोक रंजन घोष, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में 33-बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
सर्वप्रथम +2 उच्च राज उच्च विद्यालय डुमरांव में अवस्थित 201-डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का भ्रमण किया गया। निदेशित किया गया कि सभी मतदान दलों को 30.05.2024 को मतदान सामग्री एवं दिनांक 31.05.2024 को EVM-VVPAT ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान दलों को पीने की पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएँ भी वहाँ रखने का निदेश दिया गया। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मतदान दल दिनांक 31.05.2024 को EVM-VVPAT प्राप्त करते ही अपने संबद्ध वाहन से संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुँच जायें।
बक्सर बाजार समिति के प्रांगण में अवस्थित EVM-VVPAT संग्रहण केन्द्र एवं मतगणना हॉल का स्थल भ्रमण किया गया। निदेशित किया गया कि सभी पोल्ड EVM-VVPAT प्राप्त होने के उपरान्त भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में वज्रगृह का सील राजनीतिक दलों/अभ्यर्थियों की उपस्थिति में कराना सुनिश्चित करेंगे।
दिनांक 04.06.2024 को मतगणना के दिन अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगोचर मतगणना कर्मियों एवं अभ्यर्थियों/अभिकर्त्ताओं के लिए यथा संभव मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाय।
समाहरणालय बक्सर के सभाकक्ष में लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पुलिस अधीक्षक, जिला स्तरीय कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा 33-बक्सर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 06 सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे। निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के अंतिम मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार सभी कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए तथा 33-बक्सर लोक सभा आम निर्वाचन का मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराया जाए।
डिस्पैच सेंटर, EVM-VVPAT संग्रहण केन्द्र एवं मतगणना केन्द्र पर की गई तैयारियों तथा लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 हेतु की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया गया।

Related posts

गिरीडीह:बिरयानी खाने से तीन लोगों के बीमार होने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई, फास्ट फूड दुकान पर ₹10,000 का अर्थदंड, खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद।

rktvnews

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : हर हाल में 15 दिनो के भीतर हो डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य : जिला पदाधिकारी

rktvnews

गोपालगंज:हाथीपांव जैसी बीमारी से बचाव के लिए खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा:एसीएमओ

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 मार्च 25

rktvnews

चतरा:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment