RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष और सांसदों ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 नवंबर।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक सभा में विपक्ष के नेता, राहुल गांधी; राज्य सभा में विपक्ष के नेता, मल्लिकार्जुन खरगे; संसद सदस्यों और पूर्व सदस्यों ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी श्रीमती गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंदिरा गांधी के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन ने 19 नवंबर 1987 को संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में किया था।

Related posts

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के सहयोग से सीएसआईआर-खनिज और सामग्री प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर में आयोजित “एमएसएमई को सशक्त बनाते सीआरटीडीएच” पर एक दिवसीय चिंतन शिविर का समापन

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एनआईपीसीसीडी, नई दिल्ली में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया।

rktvnews

मोदी जी, आपका डंका पिटते-पिटते यह भद कैसे पिटने लगी?

rktvnews

भोजपुर: आरा के शहरी क्षेत्रों में चलाया गया व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान।

rktvnews

आगामी लोक अदालत को ले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक प्राधिकार सचिव आदित्य सुमन की बैठक! अधिक से अधिक वादों के निपटारे पर दिया गया जोर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment