RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची:प्रदीप यादव के भाई दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा फिर पहुंची चुनाव आयोग।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 28 मई।भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग पहुंचकर गोड्डा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के भाई सी आई डी इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की गोड्डा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार यादव के भाई दिलीप कुमार यादव के खिलाफ भाजपा पहले भी आयोग आई थी तब उनके खिलाफ करवाई करते हुए उनको निलंबित कर दिया गया परंतु निलंबित होने के बाद भी सी आई डी इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव देवघर मे भ्रमण कर रहे हैं, निलंबन की अवधी मे आरोपी का मुख्यालय मे रहना होता है और वहाँ उपस्थिति दर्ज होता है इसके बाद भी दिलीप यादव जी लगातार गोड्डा लोक सभा क्षेत्र मे भ्रमण कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से पूछा है की
किस के आदेश पर दिलीप यादव देवघर मे घूम रहे है।
निलंबन की अवधी मे उनका मुख्यालय कहाँ है।
मुख्यालय मे दिलीप यादव का उपस्थिति है की नहीं।
दिलीप यादव को कौन कौन से पुलिस पदाधिकारी संरक्षण दे रहा है?
प्रतिनिधिमंडल मे अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा, प्रकाश झा एवं रोहित शारदा शामिल थे।

Related posts

चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा व जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न!दिये जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

बिहार : भोजपुर:श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय में पूजा पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनते ही भोजपुर में जश्न, कोईलवर में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दी बधाई।

rktvnews

पटना:स्वतंत्रता-संग्राम और हिन्दी के महान योद्धा थे महाकवि रामदयाल पाण्डेय : डॉ सुलभ

rktvnews

पूर्वी चंपारण:विवाह कार्यक्रम में लाइट ढोने के कार्य में लगाए गए बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment