RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रधानमंत्री की खुद को भगवान का दूत बताकर लोगों को ठगने की कोशिश कामयाब नहीं होगी : इंद्रेश मैखुरी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 28 मई।गढ़वाल विवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा(माले) के उत्तराखंड राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के पास अब न तो कोई जुमला बचा है और न ही कोई मुद्दा। अब वे खुद को परमात्मा का दूत बताकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने की असफल कोशिश कर रहे हैं।
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के लिए आरा में चुनाव प्रचार अभियान चला रहे इंद्रेश मैखुरी ने आज वलीगंज, रेलवे स्टेशन, बाजार समिति, गोड़ना रोड़, धरहरा और नवादा चौक पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मोदी भारत को विश्वगुरु बनाने का सब्जबाग तो खूब दिख रहे है लेकिन इस सच्चाई को छुपाने में लगे रहते हैं कि उनकी अगुआई में देश हर मायने में पिछड़ता ही जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी राज में भारत महंगाई,बेरोजगारी, कुपोषण, महिलाओं पर हिंसा, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र के दमन के मामलों में ही सिरमौर है। उनकी कारपोरेटपरस्त विकास नीति ने देश की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण, नदियों और पहाड़ों को भी भारी क्षति पहुंचाई है।
उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा ने देश के सामाजिक ताना-बाना और गंगा-जमुनी संस्कृति को भी भारी खतरा पहुंचाया है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने के लिए 1 जून क़ो सुदामा प्रसाद के तीन तारा वाला झंडा चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने की अपील की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने विजय दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार: जदयू के प्रदेश महासचिव संजय कांत सिन्हा की माता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:देश की आजादी, भाईचारा व लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा “आरवाईए” बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय विस्तारित बैठक आयोजित।

rktvnews

Gen Z ने थामा KTS 4.0 का सांस्कृतिक रथ”—तमिलनाडु से काशी तक ‘कल्चरल जॉय राइड’ और प्री-इवेंट्स में Gen Z का जलवा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

श्रम संसाधन विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा विशेष कार्य योजना के तहत सोनवर्षा प्रखंड के नरकटिया गांव को बनाया जायेगा बाल श्रम मुक्त: आदित्य चौधरी

rktvnews

Leave a Comment