RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी ने महाराष्ट्र के दंपति को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को किया सुपुर्द।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मई।आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, भोजपुर में आवासित बालिका को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत पुणे (महाराष्ट्र) से आए संभावित दत्तक अभिभावकों को दिया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की गई।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने दत्तक अभिभावकों से बालिका की समुचित देखभाल, संरक्षण एवं पालन-पोषण करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर को बालिका के कल्याण एवं समग्र विकास की नियमित फॉलो-अप एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी अभिभावक दत्तक ग्रहण करना चाहते हैं, वे केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cara.wcd.gov.in के माध्यम से आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई,कॉर्डिनेटर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जनता के लिए हमेशा तत्पर हूँ : सभापति

rktvnews

भोपाल:साहित्य समाज का आईना है परंतु यह लेखक के सोच का भी आईना है, कि उसका लेखन सामाज के लिए कितना उपयोगी है : गोकुल सोनी

rktvnews

हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिए विचार।

rktvnews

भोजपुर:जैव विविधता अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर बोली प्राचार्या प्रो मीना, मानव अस्तित्व और जीवनशैली संरक्षण के लिए आवश्यक।

rktvnews

चाईबासा:जिला प्रशासन एवं कलामंदिर-जमशेदपुर के तत्वाधान पर बाल विवाह के विरुद्ध राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान के 9वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment