RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सांसदों ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह,28 मई।लोक सभा अध्यक्ष,ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्यों, राज्य सभा के महासचिव, पी.सी. मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
28 मई, 1883 को नासिक के पास एक गाँव में जन्मे स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर का अपनी मातृभूमि के प्रति लगाव बहुत कम उम्र से ही दिखाई देने लगा था । विदेशी शासन के अधीन भारतीयों की दुर्दशा से भली-भांति परिचित श्री सावरकर ने देशवासियों की आजादी के लिए अपने देश और विदेशों में अथक प्रयास किए । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ ही, सावरकर एक महान लेखक भी थे और उन्होंने ‘द फर्स्ट इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस’ सहित कई प्रसिद्ध पुस्तकें लिखीं, जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम के कई क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।
संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में लगाए गए स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर के चित्र को श्रीमती चंद्रकला कुमार कदम ने तैयार किया था और 26 फरवरी, 2003 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा आधिकारिक तौर पर इसका अनावरण किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:बुरहानपुर के बसाली गांव को पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, स्वस्थ्य सेवा एवं व्यवस्था में सुधार लाने तथा लापरवाही पर कार्रवाई का निर्देश।

rktvnews

बिहार:जदयू ने पूर्व विधायक विजेंद्र यादव को पार्टी से निकाला।

rktvnews

भोजपुर : मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर एसडीओ ने किया बिलौटी का दौरा व निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में राजग की जीत पर शहर से गांव तक जश्न का माहौल:अजय विश्वास भटट

rktvnews

भोपाल:बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment