RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:वरिष्ठजनों के उत्साहवर्द्धन हेतु विशेष कैरम प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/इंदौर(मध्यप्रदेश)28 मई। आनंदम सीनियर सिटीज़न सेंटर अपने सदस्यों का निरंतर उत्साहवर्द्धन करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, सेंटर में ग्रीष्म कालीन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग समूह में एकल एवं युगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन दिन तक चले इस शानदार प्रतियोगिता में क्रमशः फर्स्ट राउंड, सेमी फाइनल और फिर फाइनल के लिए मैच खेले गए। कार्यक्रम का संचालन कविराज चढ़ार ने किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ियों को आनंदम की ट्रस्टी गुरबीन कौर द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के खुशनुमा माहौल ने सभी वरिष्ठजनों को बालकस्वरुप बना दिया। कहीं भी यह प्रतीत नहीं हुआ कि खिलाड़ी सीनियर सिटीज़न्स हैं। अच्छे शॉट्स पर पूरा हॉल होहल्ला और तालियों से गूँज उठता था। जरा भी गलती पर बच्चों की भाँति भर-भर कर आपत्तियाँ जताई जा रही थी। चार कैरम बोर्ड्स पर खेले जा रहे मैच के दौरान अन्य सभी सदस्य पूरे समय उनका हौंसला बढ़ाते दिखाई दिए।
काँटे की टक्कर में महिला वर्ग में एकल श्रेणी के अंतर्गत भाग्यश्री कामत विजेता एवं किरण जैन
उपविजेता रहीं। वहीं, युगल वर्ग में विजेता का खिताब सुनेत्रा एवं मीनू चौरसिया ने तथा उप विजेता का खिताब किरण जैन एवं जसमीत बग्गा ने अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग में एकल श्रेणी के अंतर्गत अनिल वर्मा विजेता एवं गोविंद शर्मा उप विजेता रहे। वहीं, युगल श्रेणी के अंतर्गत अनिल वर्मा एवं विजय शर्मा विजेता तथा गोविंद शर्मा एवं महावीर जैन उप विजेता रहे।

Related posts

भोजपुर:मियां-बीवी की मुस्कराहट देख अल्लाह खुश होता है: राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 में ज्यादा से ज्यादा निबंधन हेतु जागरूकता अभियान चलायें…….!

rktvnews

झारखण्ड:प्रधानमंत्री को गाली देने वाले के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराया प्राथमिकी।

rktvnews

सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्या है और क्यों बढ़ रही है इसकी समस्या : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय ने नवनिर्मित भेल सदन का उदघाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचन क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment