RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मतदाताओं के भरोसे पर खरे उतरे हैं कर्मयोगी प्रधानमंत्री : मंत्री डॉ प्रेम कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।27 मई को आरा लोकसभा के संदेश विधानसभा नगर पंचायत कोईलवर में जनसंपर्क अभियान करते हुए बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने व्यावसायिक वर्ग से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने व्यावसायिक वर्ग के लिए भी अच्छे कदम उठाए हैं। अलग-अलग टैक्स के झंझट से मुक्ति देने देते हुए मोदी जी ने एक देश एक टैक्स नारा देते हुए जीएसटी लाया। व्यापारियों के लिए अलग-अलग झंझट वाले सारे कानून को निरस्त किया। कोरोना काल में प्रभावित उद्योगों को पुनः स्थापित करने के लिए मोदी सरकार ने बीमार उद्योग की सहायता की, वित्तीय मदद किया। देश के व्यवसायिक वर्ग सदा से भाजपा के समर्थक रहे हैं। उनका एक-एक वोट भाजपा परिवार को मिलता रहा है। आपसे फिर हम सब अपील करने आए हैं। एक समय वह भी दौड़ था जब राज्य में लालू राबड़ी के राजद शासन काल में लूट अपहरण फिरौती एवं आतंक के कारण व्यापारियों का पलायन हो रहा था। सारे उद्योग धंधे बंद हो गए थे।भाजपा के कड़े संघर्ष के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनी। नीतीश कुमार, स्वर्गीय स्वर्गीय सुशील मोदी और मेरे(डॉक्टर प्रेम कुमार) के नेतृत्व में बिहार से जंगल राज से बिहार की जनता को मुक्ति दिलाई। व्यापारियों को शांति,अमन और चैन से व्यापार करने का माहौल तैयार किया। वह दिन फिर से बिहार में नहीं आए, इसलिए एक बार फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना जरूरी है। आज देश में भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बन गया है। वे अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए परिवारवाद को आगे बढ़ाने के लिए गठबंधन वाले चाहते हैं और येन केन प्रकारेंन नरेंद्र मोदी को हटाया जाए, पर आप मतदाताओं के भरोसा पर देश के कर्मयोगी प्रधानमंत्री खड़े उतरे हैं। अतः एक बार फिर से चौकीदार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाइये और विकसित भारत बनाइए। उपरोक्त जनसंपर्क कार्यक्रम में बिहार भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणविजय रोशन, डॉक्टर विजेंद्र गुप्ता,श्याम प्रकाश बिंद महामंत्री, श्रवन गुप्ता जिला महामंत्री, राकेश शर्मा नगर अध्यक्ष, हरे राम चंद्रवंशी सासाराम लोकसभा के पूर्व प्रभारी, विनोद यादव ,अजीत चंद्रवंशी प्रदेश महामंत्री, विशाल सिंह किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष,विशाल सोलंकी सहित सैकड़ो कार्यकlर्ता जनसंपर्क अभियान में साथ चल रहे थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने रिमांड होम, वृद्धाश्रम, मूकबधिर एवं नेत्रहीन विद्यालय सहित बाल गृह का किया व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

नारनौल:मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता बक्सर द्वारा कार्मिक एवं पोस्टल बैलेट कोषांग समीक्षा।

rktvnews

प्रगति भोजपुरी समाज बलिया द्वारा विशाल धरना आयोजित।

rktvnews

बागपत:निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोपरि, उप मुख्यमंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार मनीष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment