RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)20 मई।प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार आज केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर में अधिकारियों के साथ संक्षिप्त मुलाकात की। डॉ. राजेश ने बताया कि चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से चल रही है। डॉ. राजेश ने बताया कि बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर कहीं भी जाम की स्थिति नजर नहीं आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग को बेहतर बना दिया गया है। जो भी छोटी-मोटी दिक्कते हैं उनका जल्द ही जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी ने यमुनोत्री रुट के भ्रमण के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अधिकारियों को कुछ जरुरी निर्देश दिए थे। इसलिए वह यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मिले सभी महत्वपूर्ण तथ्य मुख्यमंत्री और अन्य सचिवगणों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 50 साल से ऊपर और नीचे आयु वर्ग के 1.20 लाख से ज्यादा यात्रियों की स्क्रीनिंग कर चुका है। यात्रा को देखते हुए 26 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाए गए हैं। डॉ. राजेश ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में उनका तीन दिन का दौरा है। यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क आदि का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष तौर पर मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला भी तैनात की गई है।

Related posts

रांची:मुख्यमंत्री सारथी योजना से राज्य के युवक-युवतियों को बनाया जा है हुनरमंद: सत्यानंद भोक्ता

rktvnews

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि कोयला आयात कम करने के लिए कोयला वाशरीज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

rktvnews

भोजपुर:हिंदी की दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

राजकमल प्रकाशन समूह ने त्योहारी सीजन में अपने पाठकों के लिए सालाना उत्सव ‘किताबतेरस’ की घोषणा की ।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment