RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

राजकमल प्रकाशन समूह ने त्योहारी सीजन में अपने पाठकों के लिए सालाना उत्सव ‘किताबतेरस’ की घोषणा की ।

नई दिल्ली/25 अक्टूबर।राजकमल प्रकाशन समूह ने त्योहारी सीजन में अपने पाठकों के लिए सालाना उत्सव ‘किताबतेरस’ की घोषणा की है। इसके तहत 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक राजकमल की वेबसाइट (www.rajkamalprakashan.com) से पुस्तकों की खरीदारी करने पर आकर्षक छूट प्रदान की जा रही है। इस मौके को खास बनाते हुए पुस्तकप्रेमियों को अपनी पसन्द की पुस्तकों के सेट बनाने की भी छूट होगी। ‘किताबतेरस’ उत्सव का मुख्य आकर्षण साल 2023 में प्रकाशित 300 से अधिक नई पुस्तकें होंगी। जिसमें 75 से अधिक उपन्यास, 50 से अधिक कविता संग्रह, 40 से अधिक कहानी संग्रह और 50 से अधिक कथेतर विधा की नई पुस्तकें शामिल हैं।
राजकमल प्रकाशन के सीईओ आमोद महेश्वरी ने कहा, “त्योहारों के अवसर पर हम सब के लिए सुख और समृद्धि की कामना करते हैं।” यह उपहार देने लेने का मौसम है। ऐसे में ज्ञान की संपदा को समृद्ध करने वाली पुस्तकों को घर लाना भी एक शुभ संकेत होता है। हमने इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए 25 से 31 अक्टूबर 2023 तक ‘किताबतेरस’ मनाने की घोषणा की है। इस दौरान हमारी ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हजारों पुस्तकों पर पाठक आकर्षक छूट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही त्योहार पर अपनों को उपहार में भी पुस्तकें भेजें। आगे उन्होंने कहा, “किताबतेरस का आयोजन हम पिछले कई सालों से कर रहे हैं। इस पहल का पाठकों ने दिल खोलकर स्वागत किया है और शुरुआत से ही हमें सबका भरपूर सहयोग मिला है। पाठकों का यही स्नेह हमें हर साल इस उत्सव को मनाने लिए प्रेरित करता है।

Related posts

बागपत:कलेक्ट्रेट ,विकास भवन ,सरकारी कार्यालय, बाजार, मंडी आदि प्रमुख स्थलों पर नागरिक–प्रशासन सहभागिता का सशक्त उदाहरण बने।

rktvnews

मेघालय के मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा अध्यक्ष और मेघालय सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से BHISHM थिंक टैंक के सदस्यों ने की भेंट।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जगदीशपुर एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने कंटेनर ट्रक में तस्करी की जा रही शराब की भारी मात्रा को किया बरामद।

rktvnews

भाकपा माले भलुहीपुर -मिराचक मे स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने तथा गरीबों को बुनियादी सुविधा बहाल करने की मांग पर मिराचक मे 19 जनवरी को आयोजित करेगा सम्मेलन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment