RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा: डीएम ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )20 मई।जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने आज समाहरणालय नवादा स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, निर्वाचन शाखा, जिला भूअर्जन कार्यालय, जिला पंचायत शाखा, नजारत शाखा, जिला विधि शाखा, विकास शाखा आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई कार्यालयों में कार्य आवंटन पंजी, अद्यतन नहीं किया गया था, जिसपर जिला पदाधिकारी ने सभी प्रधान सहायकों को निर्देश दिया कि सभी कार्यरत कर्मचारी का कार्य आवंटन पंजी एक सप्ताह के अंदर और प्राप्त पत्र, सारांश, लंबित, निष्पादित कार्य आवंटन पंजी में प्रत्येक माह के अंतिम कार्यालय दिवस में अंकित करेंगे। जिसपर प्रधान सहायक द्वारा सत्यापित भी किया जाना है। उन्होंने सभी शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करेंगे। जिला नजारत शाखा के सामने कई आलमीरा तथा अन्य सामग्रियां रखे हुए पाये गए, जिसे शीघ्र हटाने का निर्देश प्रधान नाजीर एवं जिला नजारत उप समाहर्त्ता को दिया गया। जिला डाक शाखा के प्रधान सहायक को निर्देश दिया गया कि जिला पदाधिकारी द्वारा डाक पैड में महत्वपूर्ण पत्रों पर पृष्ठांकित अति आवश्यक (अर्जेंट) उपस्थापन अगले दिन सुबह 10ः00 बजे तक जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में उपस्थापित करें। कई कार्यालयों के आगे बोर्ड नहीं लगा हुआ था, जिसपर जिलाधिकारी ने कार्यालय बोर्ड लगाने का निर्देश दिये।
जिला अभिलेखागार शाखा के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने चिरकुट निर्गत की पंजी में चिरकुट अप्लाई, चिरकुट निर्गत की तिथि एवं चिरकुट तिथि की विवरणी एक ही पंजी में अंकित करने का निर्देश दिये।

Related posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का नेतृत्व किया; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक रोहताश चौधरी दिल्ली से शामिल हुए।

rktvnews

महंत महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 05 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ बनाएं संस्कारवान -शिक्षा मंत्री

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हरा कृषि भवन परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

पटना : बजट पर प्रतिक्रिया।

rktvnews

Leave a Comment