RK TV News
खबरें
Breaking News

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

दल के सदस्य बोले, आध्यात्मिक नगरी में बहुत कुछ देखने और सीखने को मिलेगा।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)08 दिसंबर।काशी तमिल संगमम् 4.0 में तमिलनाडु से आने वाले आगंतुकों का सिलसिला जारी है। संगमम् में शामिल होने के लिए चौथा दल विशेष ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुँचा, जिसमें बड़ी संख्या में कृषि विशेषज्ञ शामिल थे। स्टेशन पर उतरते ही मेहमानों का पारंपरिक तरीके से डमरू वादन, पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘वणक्कम काशी’ के उदघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।
स्टेशन पर हुए इस पारंपरिक स्वागत को देखकर तमिल दल के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि काशी में मिल रही गर्मजोशी और आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय है। डमरू वादन की ध्वनि से पूरा परिसर शिवमय हो उठा और काशी व तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।
दल के सदस्यों ने कहा कि काशी एक आध्यात्मिक नगरी है। यहाँ बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद वे अकादमिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहाँ उन्हें बहुत कुछ सीखने और जानने का अवसर मिलेगा। कुछ ऐसे डेलीगेट भी दिखे जो काशी की धरती पर उतरते ही दंडवत लेट गए। उन्होंने कहा कि यह पवित्र भूमि है और यहाँ आकर उन्हें अत्यंत खुशी हुई है। दो राज्यों की संस्कृति और भाषा का यह मिलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना का मजबूत स्तंभ है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

रोहतास: घरेलू गैस की नहीं है कमी, कालाबाजारी से न खरीदे गैस, जिला प्रशासन की अपील।

rktvnews

बिहार के सरकारी विद्यालयों की बदल रही सूरत!शिक्षा विभाग राज्य के सभी विद्यालयों में कल आयोजित करेगा “शिक्षक अभिवावक संगोष्ठी”।

rktvnews

उत्तराखंड:हाउस ऑफ हिमालयाज के द्वारा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध होंगे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद : पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment