RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:शिवप्रकाश रंजन ने चरपोखरी प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान

मोदी की तानाशाही के दिन पूरे हो गए: शिव प्रकाश रंजन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 20 मई।अगिआंव विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन ने अगिआंव विधानसभा अंतर्गत चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया।
इन गांवों में इंग्लिशपुर, सेमराव, दुलौर टोला, छपरा टोला, बगुसरा, बरहाड़ा, सिहाडीह ,कौवाखोत , सहसपूरा,अमोरजा पसौर मदरिया, डुमरिया, बरनी, रसूलपुर प्रमुख रूप से शामिल थे. सभी गांवों में जनता ने शिव प्रकाश रंजन का फूल माला से जोरदार स्वागत किया.
जनसम्पर्क के दौरान लोगों को संबोधित करत हुए शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद यह साफ हो गया कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और मोदी की तानाशाही के दिन पूरे हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अगिआंव की जनता अपने लोकप्रिय विधायक मनोज मंजिल सहित 23 साथियों को फर्जी मुकदमे में सजा दिलाने का भी बदला लेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार में 17 सालों तक नीतीश कुमार की अगुआई में जदयू-भाजपा की डबल इंजन सरकार रही। लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा किये सामाजिक-आर्थिक ज़र्वे से जाहिर हुआ कि बिहार में दो तिहाई लोग गरीबी में डूबे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाकपा(माले) ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष किया। आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों समेत स्कीम वर्कर्स की लड़ाई लड़ी। जबकि मोदी-नीतीश सरकार ने देश के नौजवानो के आखों की चमक व खुशी छीन ली और उनके सारे सपने तोड़ दिए.
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सारी सम्पदा रेल, भेल, सेल, वायुयान समेत जल-जंगल-जमीन को बेच रही है और खेती-किसानी को चौपट कर रही है। उन्होंने तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ 1जून को चुनाव चिन्ह झंडे पर तीन तारा पर बटन दबाकर अपना भारी मतदान करने की अपील की।
इस जनसंपर्क अभियानमें चरपोखरी प्रमुख राजद नेता रामचंद्र सिंह, सिमराव पंचायत के मुखिया दशरथ सिंह यादव, सरपंच नारायण सिंह, माले नेता वीर कुंवर पासवान, भरत सिंह, सज्जाद अंसारी, रंजीत सिंह, तपन प्रसाद और आइसा नेता सन्नी पासवान शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:जेजे कालेज एनएसएस इकाई का आवासीय शिविर का हुआ समापन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का किया शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल में “सड़क और पुल निर्माण में नवीनतम उभरते रुझान और प्रौद्योगिकियां” विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

झारखंड:पलामू के हर खेत और हर घर तक कोयल का जल पंहुचा कर ही दम लूंगा : के० एन० त्रिपाठी

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘विश्वकर्मा पूजा’ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

Leave a Comment