RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत :अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र में हुआ श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन।

जिलाधिकारी ने कैम्प का किया निरीक्षण, श्रमिकों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)01 मई।अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र बागपत स्थित जीएमडीआईसी (GM-DIC) कार्यालय परिसर में श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कैंप स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित कर शिविर से होने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की।
यह शिविर श्रमिकों के सामाजिक व आर्थिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों जैसे श्रम विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ईएसआई, ईपीएफओ तथा कौशल विकास विभाग की सहभागिता रही। कैंप में श्रमिकों को श्रम कार्ड पंजीकरण, श्रमिक बीमा, स्वास्थ्य जांच, आयुष मान कार्ड ,रोजगार प्रशिक्षण, एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कई लाभार्थियों को योजनाओं के अंतर्गत तत्काल लाभ भी प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं, और उनका सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया और सरकार की योजनाओं से जुड़ने में रुचि दिखाई। मौके पर ही कई श्रमिकों का पंजीकरण भी किया गया।
इस अवसर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सिंह सहित उद्यमी आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में 7 निश्चय के तहत “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के जूनागढ़ में ज़िला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास एवं कृषि शिविर में किसान भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और चल रहे विशेष अभियान 5.0 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना सुरक्षा मंत्रालय की पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 अक्टूबर को सीएसओआई में साइबर सुरक्षा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

अंडर 13 ओपन ओर बालिका प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक ,तैयारी पूरी।

rktvnews

गोपालगंज:सांसद डाॅ0 अलोक कुमार सुमन ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के बीच जीवन सहायक उपकरण का किया वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 फ़रवरी 26

rktvnews

Leave a Comment