RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट।

तारागढ़ किला और वरुण सागर को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्रीय सहायता दिलाने का आग्रह।

अजमेर में डाकघर और बीएसएनएल से सटी सड़क सम्बन्धी विषय पर कार्यवाही कराने का अनुरोध।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)31 मार्च। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली प्रवास में मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की। उन्होंने अजमेर के पर्यटन विकास कार्यों और कतिपय अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

तारागढ़ और वरुण सागर के लिए केंद्रीय सहायता का आग्रह

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ भेंट में विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी ने अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किला और वरुण सागर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के सम्बन्ध में चर्चा की और इसके लिए यथोचित केन्द्रीय सहयोग प्रदान कराने का आग्रह किया।
विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान से जुड़े ऐतिहासिक तारागढ़ किला के विकास के लिए राजस्थान सरकार ने भी अपने बजट में वित्तीय प्रावधान की घोषणा की है। ऐतिहासिक तारागढ़ किला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए केन्द्रीय सहायता की महती आवश्यकता है। इसी प्रकार अजमेर के वरुण सागर जिसका पूर्व में नाम फायसागर था, को भी पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां शीघ्र वरुण देवता की अष्ट धातु की एक मूर्ति भी स्थापित की जायेगी। श्री देवनानी ने बताया कि अजमेर में अंग्रेजी और औपनिवेशिक काल की गुलामी के प्रतीक कई नामों को बदला गया है। इसी क्रम में फायसागर का नाम भी परिवर्तित कर जल देवता वरुण सागर के नाम पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि वरुण सागर को एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री का आश्वासन

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी का आश्वस्त किया कि ऐतिहासिक तारागढ़ किला और वरुण सागर सहित अजमेर के अन्य पर्यटन स्थलों के विकास का विस्तृत प्रोजेक्ट बनवा कर केन्द्र सरकार से समुचित केन्द्रीय सहायता दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

सड़क चौड़ी करने सम्बन्धी विषय पर चर्चा

विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी ने केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अजमेर में बीएसएनएल और डाकघर कार्यालय के पास की सड़क को चौड़ी करने सम्बन्धी विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अजमेर में जाम की समस्या को दूर करने तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कार्यालय के पास की सड़क को चौड़ी करना आवश्यक है। जनहित में इन कार्यालयों की भूमि की आवश्यकता है क्योंकि नए एलिवेटेड रोड और आगरा फोर्ट गेट के पास प्रायः दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने श्री सिन्धिया से इस लम्बित विषय का शीघ्र निराकरण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।
केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी को आश्वस्त किया कि वे इस सम्बन्ध में शीघ्र ही अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे।

संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष-नवाचारों के 2 वर्ष “ और विधान सभा दैनंदिनी एवं “सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि” पुस्तक भेंट

इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी ने दोनों केन्द्रीय मंत्रियों को विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित “संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष-नवाचारों के 2 वर्ष “ और विधान सभा की दैनंदिनी के साथ ही अपनी स्वलिखित पुस्तक “सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि” पुस्तक भेंट की।

Related posts

चित्तौड़गढ़:मतदाताओं को जागरूक करने में सहायक हो रही स्वीप गतिविधियां।

rktvnews

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत 9 सूत्री मांग पर खेग्रामस का आरा अंचल पर धरना।

rktvnews

दरभंगा में सेंट्रल बैंक का मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:9 प्रखंड के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:परमार्थ और देशभक्ति का भाव हो हम सभी में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment