RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पूर्वी चंपारण:डीएम और एसपी ने किया रामगढ़वा चेक पोस्ट का निरीक्षण।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण ( मोतीहारी)14 मई। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा में बनाए गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित पाए गए।निरीक्षण के दौरान डीएम के द्वारा इस चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के बैठने की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
यहां पर जिलाधिकारी को बताया गया कि इस चेक पोस्ट पर तीन शिफ्ट में पदाधिकारी, कर्मी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति है और यह चेक पोस्ट 24 घंटे क्रियाशील है। आने-जाने वाले सभी गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और उसे चेक किया जा रहा है। डीएम के द्वारा चेक पोस्ट पर ठंडा पेयजल की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। यहां पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही और पुलिस बल इस चेक पोस्ट को उपलब्ध कराया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि लोकसभा चुनाव 2024 को स्वच्छ वातावरण में भय मुक्त एवं प्रलोभन मुक्त संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा जिला के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रति विधानसभा तीन-तीन स्टेटिक सर्विलांस टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। रक्सौल, सुगौली और नरकटिया विधानसभा को अधिक संवेदनशील मानते हुए यहां पर एक-एक अतिरिक्त स्टेटिक सर्विलांस टीम लगाई गई है। इस प्रकार जिला में कुल 39 टीम का गठन कर चिन्हित किए गए स्थान पर प्रतिनियुक्त किया गया है।इन सभी जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं और ये 24 घंटे क्रियाशील हैं।

Related posts

सेना अस्पताल (आर एंड आर) में पहली सोल्जरथॉन का आयोजन, वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 5,000 से अधिक धावकों ने लिया भाग।

rktvnews

स्वस्थ भारत की रचना करें -विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने धनवार और बिरनी प्रखंड में विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण,दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

विचाराधीन कैदी विकास कुमार के मृत्यु के दोषियों पर भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की।

rktvnews

बबूल के पेड़ पर लटका मिला टेंपो चालक का शव।

rktvnews

बिहार की तो बात ही क्या है : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment