RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार की तो बात ही क्या है : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया Global Outreach Summit 2025 का उद्घाटन।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह 30 जुलाई।दिल्ली के भारत मंडपम में आज Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन का आयोजन Brands and Sourcing Leaders (BSL) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं और नवाचार से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के उपरांत BIADA के पवेलियन का अवलोकन किया, जहाँ बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत टेक्सटाइल इनोवेशन, स्टार्टअप मॉडल्स एवं सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप को अत्यंत सराहा। उन्होंने “Bihar की तो बात ही क्या है!” कहते हुए राज्य की प्रभावशाली उपस्थिति की प्रशंसा की।
इस समिट के दौरान आयोजित राउंडटेबल चर्चा “The Next Global Hub for Sustainable Fashion” में कुंदन कुमार ने बिहार को एक उभरते हुए वैश्विक फैशन केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने पारंपरिक शिल्प, हरित उत्पादन एवं टेक्सटाइल नवाचार में राज्य की भूमिका को रेखांकित किया।
इसके बाद आयोजित मास्टरक्लास सत्र में श्री कुमार ने “Investment Opportunities in Bihar’s Textile Sector” विषय पर उपस्थित उद्योगपतियों को संबोधित किया। उन्होंने बिहार में उपलब्ध नीति-प्रेरित प्रोत्साहनों, श्रम और कच्चे माल की उपलब्धता तथा वैश्विक बाजारों से जुड़ाव की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्री कुंदन कुमार ने कहा की“बिहार न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए, बल्कि टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट निवेश अवसरों के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है। यह वह राज्य है, जिसे निवेशकों को गंभीरता से विचार में लेना चाहिए यहाँ संभावनाएं हैं, समर्थन है और भविष्य है।

Related posts

महाराजा कॉलेज में अध्यापन और छात्रों की उपस्थिति को ले प्रधानाचार्य ने की बैठक!शैक्षणिक माहौल बनाने में शिक्षक और छात्रों की अहम भूमिका:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने संस्कृत विद्यालयों के लिए सिंगल क्लिक से अंतरित की 2.30 करोड़ की राशि!संस्कृत का उत्थान, राष्ट्र और भारतीय संस्कृति का उत्थान: मुख्यमंत्री

rktvnews

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर में ध्वाजारोहण किया।

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड रविवार 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक (CSP) बीरमपुर के खाताधारकों को पैसा दिलाए जिला प्रशासन : शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment