RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:मास्टर ट्रेनरों का उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन।

RKTVNEWS/पूर्वी चंपारण (मोतीहारी)13 मई।लोकसभा निर्वाचन -2024 को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतू जिले के मास्टर ट्रेनरों का उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन पूर्वी चंपारण समहरणालय परिसर स्थित राजेंद्र प्रसाद सभागार में किया गया। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान दल के कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराने के लिए जिले के कुल 125 मास्टर ट्रेनर्स को जिम्मेदारी दी गई है। जिन्हें आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आवश्यक जानकारी के साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दल के कर्मियों के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्रियों ,प्रपत्रों एवं चुनाव के दिन आने वाली कठिनाइयों को दूर करने से संबंधित जानकारी दी गई । इस कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के अंतर्गत मतदान दल के कर्मी क्या करें क्या ना करें की जानकारी भी प्रदान की गई ।साथ ही के लिए पीठासीन पदाधिकारी के लिए ऐप्प जनरल इलेक्शन 2024 को डाउनलोड करने एवं इसका समुचित उपयोग कैसे करें ?इस बात की तथ्यात्मक जानकारी मास्टर प्रशिक्षकों को दी गई, क्योंकि इन्हीं लोगों के माध्यम से दिनांक 14 मई से लेकर 17 मई तक मतदान दल के कर्मियों का प्रशिक्षण स्थानीय सीएसडीएवी पब्लिक स्कूल बनकट, मोतिहारी में प्रदान किया जाने वाला है । इस मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ,आपदा-प्रबन्धन, पूर्वी चंपारण राजेश्वरी पांडेय, प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी चंपारण संजीव कुमार, वरीय मास्टर ट्रेनर नागेंद्र प्रसाद ,रमेश कुमार एवं कमलेश कुमार सिंह सहित सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा प्रशासकों को तेज गर्मी के दुष्प्रभावों से कामगारों और मजदूरों को बचाने के प्रभावी उपाय करने को कहा।

rktvnews

भोजपुर:पिपरा जयपाल में दलितों पर हमले के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची भाकपा माले की टीम।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सीएमएआई के साथ हुआ एमओयू, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़।

rktvnews

देवघर : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:सीईओ जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत महिदपुर का सघन भ्रमण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment