RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 अक्टूबर।छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य जारी है। उपायुक्त कीर्तिश्री ने आज पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारियों के साथ चतरा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों यथा कठौतिया तालाब, छठ तालाब सहित हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के जोरी छठ घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती, पानी में बैरिकेटिंग एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि 27 अक्टूबर को प्रथम अर्घ्य तथा 28 अक्टूबर को द्वितीय अर्घ्य का आयोजन होगा। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से घाटों की निरंतर सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा भीड़-नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मुस्तैद रखने का निर्देश दिया।

Related posts

इन्फोकोम इंडिया 2025 का काऊंटडाउन शुरू: एआई-संचालित समाधान, इमर्सिव डेमो और “हिडन जेम्स” की खास झलकियाँ।

rktvnews

भूपेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित मिष्टी योजना के भाग के रूप में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में मैंग्रोव वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा।

rktvnews

विध्वंसकारी है दुःख!

rktvnews

भोजपुर:लोजपा(रा)भोजपुर ने किया महिला संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

दुमका नगरपालिका (आम) चुनाव- 2026 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment