RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

मतदान के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय सीटों के लिए 4264 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,03 मई।लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों के लिए कुल 4264 नामांकन दाखिल किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सभी 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 1970 नामांकन वैध पाए गए।
मतदान के चौथे चरण में, तेलंगाना में सभी 17 संसदीय सीटों के लिए अधिकतम 1488 नामांकन फॉर्म भरे गए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में सभी 25 संसदीय क्षेत्रों से 1103 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। तेलंगाना के संसदीय क्षेत्र 7-मलकजगिरि में सबसे अधिक 177 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। वहीं तेलंगाना में ही संसदीय क्षेत्र 13-नलगोंडा और 14-भोंगीर प्रत्येक में 114 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। चौथे चरण में संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है।
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण:

Related posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के लिए रवाना हुई।

rktvnews

भोजपुर:सफलता का मूल मंत्र नमन एवं मनन में है:प्रो .जे बी पाण्डेय

rktvnews

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गाँव खुरान रच रहा है इतिहास।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर DLSA सचिव ने की बैठक।

rktvnews

18 मई कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को जिले में तत्काल एक पूर्णकालिक समर्पित जलागम नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment