आरा/भोजपुर 20 नवंबर।आज श्रीआरा गोशाला द्वारा 21 नवम्बर दिन मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव के भब्य कार्यक्रम को ले महोत्सव की विस्तृत चर्चा के लिए श्री आरा गौशाला सतपहाड़ी गौसगंज मे एक प्रेस वार्ता की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रामनवमी शोभा यात्रा के महासचिव शंभु चौरसिया, गोपाष्टमी महोत्सव के कोषाध्यक्ष संजय जालान,मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन ने बताया कि 21 नवम्बर गोपाष्टमी के अवसर पर ऐतिहासिक पौराणिक श्री आरा गौशाला द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव का भब्य आयोजन किया जाना है।उक्त कार्यक्रम मे हजारो लोग शामिल होंगे।
इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए।वक्ताओं ने बताया कि सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की शुरुआत पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ से होगी,जिसमे गायत्री परिवार के संतो द्वारा महायज्ञ एवं हवन पूजा किया जाएगा तदोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे,जिसमे स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन एवं संगीत कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ-साथ बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जिसमे छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के ड्रेस मे प्रतियोगिता मे शामिल होंगे जिन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष संजय जालान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान तुलादान का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे इच्छुक दानकर्ता द्वारा अपने वजन के हिसाब से गौ माता के लिए चारा दान देंगे। गोपाष्टमी महोत्सव का समापन महाप्रसाद से होगा।
आगे वक्ताओं द्वारा आरा सहित जिलाभर के लोगो से अपील किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे इस महोत्सव मे शामिल हो कर पुण्य कार्य के भागी बने।
वक्ताओं ने गौशाला के इतिहास को बताते हुए कहा कि इसका इतिहास बहुत पुराना है। इसकी स्थापना 1896 ई मे हुई थी। वर्तमान मे यहां गायो की संख्या 125 से अधिक है और भविष्य मे इसकी संख्या 500 रखने का लक्ष्य रखा गया है।
इस प्रेस वार्ता मे मुकेश पोद्दार, आलोक अंजन,अंकित सरावगी, बादल जालान, लोकेश हल्दिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
