RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बागपत:संचारी में खराब स्थिति वाले विभागों को जिलाधिकारी ने किया सचेत।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)01 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रथम चरण में संबंधित विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों/कियाकलापों की अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिला अधिकारी ने कहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जिन विकास करो कि और संबंधित विभागों की स्थिति खराब है वे 7 मई तक इस स्थिति में आवश्यक सुधार कर लें उन्होंने कहा संचारी अभियान गांव में मच्छर ना हो फॉगिंग कराई जाए एंटी लारवा छिड़काव किया जाए पानी का जमाव नहीं होना चाहिए नालियों की साफ सफाई हो गंदगी ना दिखाई दे।
ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी/लू/हीट वेव के कारण जनता को स्वास्थ्य जनित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यक है कि इनसे बचते हुए अधिकाधिक संख्या में क्या करें क्या न करे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लू के लक्षण से चक्कर आना, बेहोश हो जाना ,स्क्रीन का रफ होना, प्यास ज्यादा लगा, बीपी कम हो जाना आदि है, हल्के सूती वस्त्रों का प्रयोग करें एव अपने साथ तेज धूप से बचाव हेतु छाता एवं सर को ढकने के लिए सफेद सूती गमछा या अन्य कोई कपड़ा रखें। पैरों में आरामदायक जूते या चप्पल पहनें। अपने साथ पीने योग्य शीतल जल का बोतल रखें, समय-समय पर आवश्यकतानुसार सादा जल, नींबू पानी या ओआरएस का प्रयोग कर अपने आपको तरो ताजा रखें। तेज धूप से बचने हेतु अन्य protective gear जैसे टोपी, हैट, काला चश्मा, छाता आदि का प्रयोग करें। अत्यधिक चाय, कॉफी या कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें, इनसे शरीर में पानी की मात्रा कम होने की संभावना रहती है। बासी भोजन से बचें, हल्के एवं ताजे बने भोजन लें।
जिलाधिकारी ने कहा पानी का ज्यादा से ज्यादा पिए उन्होंने जल निगम को और पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में जो हैंडपंप खराब हैं वे तत्काल ठीक हो जाए प्रत्येक स्कूल में ओआरएस के पैकेट अवश्य रखें होने चाहिए संचारी के साथ को जागरूकता अभियान भी चलाया जाए उन्होंने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल को निर्देशित किया कि कोल्ड रूम बनाए जाएं जिला अस्पताल में 10 बेड ,कोल्ड रूम में आरक्षित किए जाएं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार-चार बैड कोल्ड रूम में आरक्षित किए जाएं और इन सभी पर ओआरएस जिंक कॉर्नर भी बनाए जाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के चौधरी जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ,पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सरूची शर्मा सहित मलेरिया विभाग के आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार सरकार शिक्षकों के साथ वादा खिलाफी कर रही है!नियोजित शिक्षको के समर्थन मे खुलकर बोले जीवन कुमार।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के अंतर्गत एक और सेमीकंडक्टर इकाई को स्वीकृति दी।

rktvnews

भोजपुर: राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब ने दर्ज की जीत।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले राज्य सचिव ने ली संदेश विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपूर: फुलवारी विधायक एवं इंसाफ मंच के राज्य अध्यक्ष के साथ हुई जातिसूचक टिप्पणी और उनको अपमानीत करने वालो को गिरफ्तार करे नीतिश सरकार : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मध्यप्रदेश: आरोग्य भारती के आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे नरेंद्र सिंह तोमर

rktvnews

Leave a Comment