RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 6 मई तक,डीसी ने नामांकन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की।

कैंडिडेट नॉमिनेशन एप्लीकेशन’ ऐप से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार।

नो यूअर कैंडिडेट एप्लीकेशन पर दिखेगी उम्मीदवार की सारी जानकारी।

RKTV NEWS/नारनौल 26 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए राज्य में नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया को लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली तथा जिम्मेदारी तय की।
डीसी ने बताया कि इस बार उम्मीदवारों की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए ‘कैंडिडेट नॉमिनेशन एप्लीकेशन’ नामक ऐप बनाया है। कोई भी उम्मीदवार इस ऐप का उपयोग करके अपना आवेदन ऑनलाइन दाखिल कर सकता है और ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से सिक्योरिटी राशि जमा करा सकता है। आवेदन जमा होने के बाद, उम्मीदवार ‘सुविधा उम्मीदवार ऐप’ का उपयोग करके अपने आवेदन की प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों के लिए आयोग ने ‘एनकोर’ नामक सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जिसमें उम्मीदवारों का आवश्यक डेटा होता है। आम नागरिक भी नो यूअर कैंडिडेट एप्लीकेशन पर उम्मीदवार की सारी जानकारी देख सकता है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की चल-अचल संपत्ति और शपथ-पत्रों का विवरण ऑनलाइन देखने के लिए आयोग की ओर से एफीडेविट डॉट ईसीआई  डॉट जीओवी डॉट इन वेब पोर्टल बनाया गया है।
नामांकन में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25 हजार रुपए तथा अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को 12500 रुपए जमानत राशि जमा करानी होगी। यह राशि आरओ के समक्ष नकद या आरबीआई व ट्रेजरी में जमा की जानी चाहिए। चेक या बैंक ड्राफ्ट द्वारा कोई जमा स्वीकार्य नहीं है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत कुमार,  तहसीलदार निशा‌, चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया आरडी गार्डी अस्पताल में उज्जैन कैंसर सेंटर का लोकार्पण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने ‘नववर्ष शुभकामनाएं’ कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नववर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

धार्मिक अनुष्ठान से रेडक्रॉस सोसायटी में निर्माण कार्य शुरू।

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

rktvnews

भोजपुर: आरके सिंह ने किया सदर प्रखंड में चुनावी दौरा।

rktvnews

Leave a Comment