RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राष्ट्रीय प्रतियोगिता FICCI द्वारा आयोजित ARISE EXCELLENCE AWARD- 2025 में दुमका के चयनित विद्यालयों के शिक्षको को उपायुक्त ने किया सम्मानित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)22 नवंबर।दुमका जिले के चार विद्यालय को राष्ट्रीय संस्था FICCI के द्वारा आयोजित ARISE Excellence अवार्ड 2025 के पुरस्कृत किया गया है। इस उपलब्धि से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दुमका के उपायुक्त अभिजित सिन्हा ने सभी शिक्षको को जिला समहारणालय के सभागार में सम्मानित किया I विदित है कि इन सभी विद्यालयों को भारती एयरटेल फाउंडेशन के द्वारा क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत समर्थन दिया जा रहा है I इस वर्ष FICCI द्वारा यह पुरस्कार कुल 13 अलग अलग श्रेणी में दिया गया। राजकीय मध्य विद्यालय डंगालपाड़ा दुमका को प्रथम पुरस्कार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलडंगाल 1 मसलिया को दो श्रेणी में प्रथम पुरस्कार तथा कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर के द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। विदित है कि राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष से बहुत सारे विद्यालयों ने आवेदन दिया था। जिसमें रष्ट्रीय स्तर पर कुल 26 विद्यालय को 13 श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। इस पुरस्कार को सम्मानित करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में संदीप सिंह, बुनियादी शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश तथा आशीष सूद, शिक्षा मंत्री, दिल्ली उपस्थित थे I इस अवसर पर उपायुक्त ने इस प्रकार के प्रयोग को दुमका जिले के अन्य विद्यालयों में क्रियान्वित करने का विचार प्रस्तुत किया।शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम ने इन विद्यालयों के उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस इस पुरष्कार को प्राप्त कर इन विद्यालयों ने पुरे दुमका जिले को गौरवान्वित किया है I उन्होंने भारती एयरटेल फाउंडेशन को उनके सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया I सम्मानित होने वाले शिक्षको में मौसमी साहा राजकीय मध्य विद्यालय डंगालपाड़ा, मिठुन नन्दी , उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालडंगाल-1, मसलिया तथा विश्वनाथ गोराई, कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर, रानीश्वर है I इस अवसर पर भारती एयरटेल फाउंडेशन से राजर्षि चाकी तथा राहुल कुमार उपस्थित थे I

Related posts

अगस्त 2023 में 12.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन 67.65 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:एन.सी.डी. क्लिनिक में “विश्व मधुमेह दिवस” का आयोजन! बिमारी का दिवस मनाये जाने के पीछे एक मात्र उद्देश्य होता है, बिमारी के संबंध में जागरूकता पैदा करना: डॉ प्रवीण सिन्हा

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेलवे लाइन खंड (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को स्‍वीकृति दी, जिसकी कुल लागत 2,192 करोड़ रुपये है।

rktvnews

वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड।

rktvnews

25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन।

rktvnews

भोजपुर : शम्मा परवीन ने शाहपुर सीओ का किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment