RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

“मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया…..”

RKTVNEWS/ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)24 अप्रैल।ग्वालियर में “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” लोकगीत की धुन पर स्थानीय शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मतदान पर केन्द्रित संगीतमयी नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही सभी को मतदान जरूर करने का संदेश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन एवं कमिश्नर ग्वालियर डॉ. सुदाम खाड़े सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने इस प्रस्तुति की सराहना की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने इस अवसर पर सभी को लोकतंत्र के महापर्व 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करने की शपथ दिलाई। साथ ही स्वयं वोट डालने एवं अपने परिजनों, मित्रों व पड़ोसियों को मतदान के लिये प्रेरित करने का आह्वान किया।
स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत बुधवार को तानसेन रेसीडेंसी, ग्वालियर में हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में यह प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविंद सक्सेना, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय, स्थानीय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के वरिष्ठ व युवा मतदाता मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव में सभी बढ़-चढ़कर मतदान करें – श्री राजन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि मतदान करने में ग्वालियर जिला पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हम सभी को वोट के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार है। हम सभी को अपने वोट का उपयोग करना चाहिए। लोकसभा चुनाव में सभी बढ़-चढ़कर मतदान के लिये आगे आएं। सभी लोग न केवल स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करें।

कामाक्षी बनीं ग्वालियर की ब्रांड एम्बेसडर

पद्मा विद्यालय ग्वालियर के आचार्य बृजेश यादव के निर्देशन व छात्रा कु. कामाक्षी की कोरियोग्राफी में महिलाओं द्वारा संचालित पिंक बूथ सहित मतदान के महत्व को रेखांकित प्रस्तुति को सभी की खूब सराहना मिली। कमिश्नर डॉ. खाड़े ने इस उत्कृष्ट प्रस्तुति से खुश होकर कु. कामाक्षी को स्वीप का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि जिले में जगह-जगह इस नृत्य नाटिका का मंचन कराकर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित कराया जायेगा।

Related posts

भोजपुर:भगवान् का हो जाना ही भागवत् है: डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति के उद्देश्यों को तिलांजलि देकर क्राति के समय के साथी देश की प्रगति और सम्मान मे बाधक बन रहें है कांग्रेस की गोद में बेशर्मी से बैठ दलितों, पिछड़ों के साथ अन्याय कर रहे : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए श्री त्रिदंडी देव कॉलेज प्रशासन तैयार : प्रो गुलाब फलहारी

rktvnews

सीतामढ़ी:गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:युवा पत्रकार मनीष सिंह का हुआ असामयिक निधन।

rktvnews

31 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment