RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए श्री त्रिदंडी देव कॉलेज प्रशासन तैयार : प्रो गुलाब फलहारी

शाहपुर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 एवं 14 दिसंबर को है।जिसकी पूरी तैयारी महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो गुलाब फलहारी ने बताया कि वी.के.एस.यू. (VKSU) से अंगीभूत एवं संबद्ध अधिकांश महाविद्यालयों ने अपनी-अपनी टीम भेजने की इच्छा प्रकट की है, जिससे आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल है।सभी प्राचार्यों से अनुरोध किया है कि खिलाड़ियों की टीम अवश्य भेजें, ताकि अधिकतम प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।
खेल अधिकारी डॉ. अम्बरीष गौतम ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता को लेकर समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है तथा अब उत्सुकता के साथ प्रतिभागियों के आगमन की प्रतीक्षा है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर दिया गया है।महाविद्यालय प्रशासन ने सफल संचालन हेतु सभी से सहयोग की अपील की है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

देवघर:जिला स्तरीय वैक्टर जनित रोग – मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानीज इंसेफेलाइटीस (दिमागी बुखार) और कालाजार नियंत्रण से संबंधित सीएचओ का एक दिवसीय रिओरिएंटशन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ने पर बड़हरा विधायक ने बिहार सरकार को दिया धन्यवाद।

rktvnews

भोजपुर:धावा दल टीम ने सरैया बाजार से 4 बाल श्रमिकों को कराया बिमुक्त।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर का किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment