सच्चे लोकतंत्र, जनजागरण व सजग नागरिकों का दिवस है संपूर्ण क्रांति दिवस : पीयूष शर्मा
आज हम लोकनायक को नमन करते हैं : भाजपा जिलाध्यक्ष
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 05 जून। संपूर्ण क्रांति दिवस पर आरा परिसदन में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ , जिसमें बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा व जिलाध्यक्ष दुर्गा राज उपस्थित रहे।
संपूर्ण क्रांति दिवस पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि आज के हीं दिन लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस के खिलाफ जेपी ने बिहार की धरती से संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था । कांग्रेस ने देश के लोगों की भावनाओं के विरुद्ध देश में आपातकाल लगाकर जो काम किया था , उसके खिलाफ जेपी ने लोगों का आह्वान किया। एक बिहार वासी होने के नाते दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अपने उद्देश्यों को तिलांजलि देकर गैर कांग्रेसवाद की विचारों के साथ छल करके राजद कांग्रेस की गोद में बेशर्मी से नाच रहा है। जेपी आंदोलन से विश्वासघात करने वाले इन नेताओं को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। जयप्रकाश नारायण ने दलित, पिछड़ा गरीब वंचित का हक मारने वाली करप्ट कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंका था ।और आज उस समय के अन्य पार्टिया उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर उन वंचितों का हकमारी कर रही है। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस का चरित्र ओबीसी दलित पिछड़ा और गरीब विरोधी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर है और काँग्रेस के साथ मिलकर वे लोग देश के प्रगति के बाधक और देश को अपमान करने का काम कर रहे है।
वहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि आज सच्चे लोकतंत्र का पर्व है। जनजागरण का दिवस है। सजग नागरिकों का दिवस है। आज लालू प्रसाद को प्रायश्चित करने की आवश्यकता है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीवन के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन लाकर वास्तव में जेपी के सपने को साकार करने का काम कर रहे हैं। आज गरीबों के घर शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन, दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण के जरिए गांवों को बिजली की सुविधा, किसानों की आय दोगुनी, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से मुफ्त में अनाज , आयुष्मान योजना से मुफ्त में ईलाज जेपी के सपने को साकार कर रहा है। इसके विपरीत कांग्रेस द्वारा काका कालेलकर की रिपोर्ट को दबाना,मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू न करना पिछड़े व दलितों के साथ नाइंसाफी को परीलक्षित करता है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का अपमान कांग्रेस ने लगातार करने का काम किया। आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हीं ओवीसी को संवैधानिक दर्जा देने का काम हुआ।
पीयूष शर्मा ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस व राजद की मानसिकता को देखा है। इस देश में अपने 60 वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने पिछड़े व दलितों के साथ केवल अन्याय करने का काम किया है। आज लोकनायक जेपी की आत्मा लालू परिवार को देखकर कुंठित होती होगी। पूरा लालू परिवार ने जेपी की आत्मा को ठेस पहुंचाई। भारतीय जनता पार्टी लोकनायक के सिद्धांतों को मानकर बिहार व देश के हितों के लिए सदैव काम कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि आज हम देश मे परिवर्तन लाने वाला संपूर्ण क्रांति के पचासवे सालगिरह मना रहे है और हमे गर्व है कि हम उनके उद्देश्यों को पूरा करते हुए देश को विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसारित हो गए है।
आज के इस प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रमुख संजय सिंह, जिला प्रवक्ता विमलेश कुमार,संतोष तिवारी, उपाध्यक्ष निशांत सिंह सेंगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

