RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा-माले ने आरा में 56 वां स्थापना दिवस मनाया।

मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान-कुणाल

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 22 अप्रैल।आज 22 अप्रैल को 56 वां पार्टी स्थापना दिवस क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा में मनाया गया!इस अवसर पर सबसे पहले पार्टी राज्य सचिव का•कुणाल ने झंण्डोंतोलन किया उसके बाद क्रांति पार्क में सभी शहीदों के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया!फिर जनवादी क्रांति सभी अमर शहीदों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!उसके बाद राजू रंजन ने शहीद गीत गाया!पार्टी केन्द्रीय कमेटी जारी शपथ का पाठ किया गया!इस अवसर पर राज्य सचिव का•कुणाल ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति एवं‌ आगामी कार्यभार पर अपनी बात रखें!स्थापना दिवस स्थापना के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि भाकपा(माले) का 56वां स्थापना दिवस हम बेहद महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच मना रहे हैं!इस अवसर पर अपने सदस्यों,शुभचिन्तकों और भारत की संघर्षशील जनता के प्रति हम हार्दिक शुभकामनायें व्यक्त करते हैं!इस अवसर पर हम भारत के सभी मतदाताओं से यह भी अपील करते हैं कि वे वोट देने के अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग संवैधानिक बुनियाद और हमारे गणतंत्र के संसदीय व संघीय ढांचे को बढ़ते फासीवादी हमले से बचाने के लिए करें!उन्होंने आगे कहा कि 22 अप्रैल दुनियां की पहली समाजवादी क्रांति और पहले समाजवादी राज्य के महान शिल्पी कामरेड लेनिन का भी जन्मदिन है!हम कामरेड लेनिन को अपनी क्रांतिकारी श्रद्धांजलि देते हैं और एक शोषणमुक्त, युद्धविहीन दुनियां जिसमें मानवता सच्चे मायनों में आजाद हो,को बनाने के महान कम्युनिस्ट मिशन के प्रति स्वयं को पुर्नसमर्पित करते हैं!अपने जन्म से ही भाकपा(माले) ने जनता के एक सच्चे लोकतंत्र में भारत का रूपांतरण और एक समतामूलक सामाजिक विन्यास की स्थापना करने के लिए निरंतर संघर्ष किया है!मोदी सरकार का तीसरी बार फिर सत्ता में आना इस क्रांतिकारी उद्देश्य की राह में विनाशकारी बाधा साबित होगा!अम्बेडकर के ही शब्दों में कहें तो यह महान विपत्ति होगी!हमें 2024 के चुनाव को फासीवादी ताकतों को निर्णायक चोट देने का आह्वान किया!स्थापना कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य मीना तिवारी,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय,राज्य कमेटी सदस्य समता राय,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,अयोध्या सिंह,शब्बीर कुमार,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,बालमुकुंद चौधरी,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,दीनानाथ सिंह,चंदन कुमार,अमित कुमार बंटी,संतविलास राम,मिल्टन कुशवाहा,अंजली तनवी,वागिसा,कृष्णरंजन गुप्ता,अनिल वर्मा,खुर्शीद आलम,कामता प्रसाद यादव,उमेश राम,करन पटेल सहित कई लोग शामिल थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 07 फरवरी 25

rktvnews

आरा रमना चर्च में मदर्स डे पर आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महिंद्रा बोलेरो से भारी मात्रा मे अवैध विदेशी शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान” (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

rktvnews

दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने 10 करोड़ लोगों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय अभियान “संगठन से समृद्धि” लॉन्‍च किया।

rktvnews

बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment