RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान :मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री, सिटी पार्क में लोगों से मुलाकात।

जयपुर/राजस्थान 02 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घने कोहरे और ओस के बीच अलसुबह जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक किया। उन्होंने वॉक के साथ लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया।
इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि नववर्ष की सुबह प्रधानमंत्री जी ने ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के 108वें संस्करण में भी फिट रहने का संदेश दिया था। इसलिए हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

Related posts

सी-डॉट और आईआईटी, जोधपुर ने “एआई के उपयोग से 5जी और उससे आगे के नेटवर्क में स्वचालित सेवा प्रबंधन” के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रांची:अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह एवं मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने हरित हाइड्रोजन अनुसंधान और क्षमता निर्माण में भारत-नीदरलैंड सहयोग सुदृढ किया।

rktvnews

पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती-2019, 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का चतुर्थ चरण।

rktvnews

बिहार:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केन्द्र और राज्य सरकार की 800 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

बक्सर:ईद उल फितर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीआरसी में की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment