RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने आयुष कार्यालय से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )03 जून।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला के समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने आयुष केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा सकें। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के साथ समन्वय स्थापित कर लाभुकों को समुचित उपचार देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की सेवाएं जनहित से जुड़ी हैं, सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ करें। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने प्रगति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन, डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, आयुष पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मा शासी निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की बैठक संपन्न

rktvnews

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट मामले के दो अभियुक्त गये जेल।

rktvnews

‘बिन तेरे बेचैन’ – हरियाणवी सिनेमा में प्रेम, जुनून और मानसिक उथल-पुथल की अनोखी कहानी।

rktvnews

स्मृतिशेष कामेश्वर प्रसाद सिन्हा का श्राद्ध कर्म कल।पुष्पांजलि एवं श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होंगे गणमान्य लोग।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति के गठन संबंधी बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment