RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एएफएमएस और आईआईटी दिल्ली ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 22 अप्रैल।सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने आज (22 अप्रैल 2024) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के साथ सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह और आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन के दायरे में नवीन चिकित्सा उपकरणों को विकसित करने के लिए अनुसंधान और नवाचार करना तथा विभिन्न इलाकों में सेवारत सैनिकों से संबंधित स्वास्थ्य मुद्दों को हल करने पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है।
आईआईटी दिल्ली के पास एक मजबूत बायोमेडिकल अनुसंधान इको-सिस्टम है, जो सशस्त्र बलों में सामना की जाने वाली विविध चिकित्सा चुनौतियों में अनुसंधान के लिए आवश्यक तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए आदर्श है, जिसमें दिव्यांगों का पुनर्वास भी शामिल है। इस समझौता ज्ञापन के दायरे में, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों और संयुक्त पीएचडी कार्यक्रमों को विकसित करने की भी योजना बनाई जाएगी।
इस अवसर पर, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने बताया कि एएफएमएस सैनिकों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए समर्पित है और आईआईटी जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के साथ सहयोग इस प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने टिप्पणी की कि यह समझौता ज्ञापन राष्ट्र और सशस्त्र बलों के लिए लाभकारी अनुसंधान और प्रशिक्षण की संभावनाओं से भरा है।

Related posts

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर भोपाल में संपन्न।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांग सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों की की समीक्षा।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

नई दिल्ली:कृषि मंत्रालय ने उत्तरी राज्यों में कृषि योजना कार्यान्वयन की मध्यावधि समीक्षा की।

rktvnews

औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह दोगुना होकर 1.66 लाख करोड़ रुपये पहुंचा!वित्‍त मंत्री ने कहा कि जीएसटी से उपभोक्‍ता सर्वाधिक लाभान्वित।

rktvnews

Leave a Comment