RK TV News
खबरें
Breaking News

ग्वालियर:बाल विवाह को जिले में सख्ती से रोका जाए: कलेक्टर,रुचिका चौहान

RKTVNEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)21 अप्रैल।कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा है कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है। इसकी रोकथाम के लिए कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ समाज में जागृति लाने की नितांत आवश्यकता है। बाल विवाह करने पर न केवल अभिभावक बल्कि मैरिज गार्डन, पंडित, मौलवी, अभिभावक, रिश्तेदार, पड़ौसी, बैंडवाले, टैंटवाले तथा कैटर्स भी अपराध की श्रेणी में आते हैं। इन पर भी कार्रवाई की जायेगी।
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिले में रविवार को बाल विवाह की रोकथाम करने के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत विवेक कुमार, एडीएम अंजू अरूण कुमार, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत सीईओ, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिये जिला, तहसील एवं विकासखंड स्तर पर बाल विवाह निषेध अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तहसील स्तर पर अनुवभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकासखंड स्तर पर कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाल विवाह के संबंध में जिले का कोई भी नागरिक पुलिस विभाग, बाल विवाह निषेध अधिकारी, बाल कल्याण समिति, चाईल्ड लाइन 1098 को सूचित कर सकता है।
बैठक में डी एस जादौन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया जिले में बाल विवाह के आंकड़ों में गिरावट आई है। NFHS-5 के आंकड़ों में जिले में लड़कियों के बाल विवाह मे लगभग 12 प्रतिशत कमी आई है।

Related posts

सहकारिता मंत्री ने निंबाहेड़ा में नवनिर्मित टाउन हॉल का किया लोकार्पण।

rktvnews

पटना:हिन्दी देश की किसी भी दूसरी भाषा का नहीं, केवल अंग्रेज़ी का स्थान चाहती है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजाति समाज के क्रांतिकारियों का देश के अस्तित्व की रक्षा में अहम योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गोरखपुर:सात दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं।

rktvnews

सुपौल:स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सुपौल के माध्यम से पंप चालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment