RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दमोह है तैयार…कमल खिलेगा फिर एक बार…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 21 अप्रैल।दमोह भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जीत का हुंकार करते हुए कहा की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ा है, सनातन संस्कृति का मान बढ़ा है। देशविरोधी ताकतों के दुस्साहस पर जोरदार अंकुश लगा है। इसलिए पूरा देश एक बार फिर मोदीमय है और 400 पार के संकल्प को साकार करने को तैयार है। दमोह लोकसभा क्षेत्र के बंडा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की सनातन संस्कृति के प्रति आस्था रखने वालों ने ठान लिया है कि कांग्रेस की भगवा विरोधी मानसिकता के लिए उसे सबक सिखाना ही है। बंडा क्षेत्र के नागरिकों में कमल के प्रति जो स्नेह, विश्वास और अपनत्व है, वह आनंदित करता है, जनसेवा की प्रेरणा को ऊर्जा देता है। आप सभी का ह्रदय से आभार।
इस अवसर पर कैबिनेट के प्रह्लाद सिंह पटेल,दमोह से भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय कुंँवर सेना के नेतृत्व में 26 अप्रैल को कुंँवर सिंह का शौर्य एवं शहादत दिवस मना।

rktvnews

भोजपुर:सरदार वल्लभभाई ने राष्ट्रीय एकता को तटस्थ रखने का प्रयास किया जो अनुकरणीय : प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दमन में गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:झांकी पुरस्कार वितरण समारोह में झांकी प्रमुखों को राम दरबार का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

बागपत:किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment