महिला,वृद्ध और दिव्यांगजनों सहित मतदाताओं से मतदान करने के प्रति करना होगा जागरूक:विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तेजी से हो रहा विकास कार्य: पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर
विश्व की सबसे बड़ी, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पार्टी है भाजपा: जिला अध्यक्ष दुर्गा राज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के सपने को करना है पूरा: मेयर इंदू देवी
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 21 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे पार्टी के जिला पदाधिकारियों, कोर कमेटि,मंडल,मोर्चा अध्यक्षो और विस्तारको के साथ लोकसभा चुनाव तैयारी पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन पुनम कुशवाहा ने की।
बैठक की शुरुआत डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और वंदे मातरम के साथ हुआ। स्वागत भाषण जिला महामंत्री राकेश सिंह ने किया।
बैठक मे शामिल मुख्य रुप से केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह एनडीए समर्पित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है,जो देश और देश की जनता के लिए सोचता है। पार्टी के मैनफेस्टो मे जो तय होता है,उसे पूरा किया जाता है।चाहे 370 हटाने की बात हो या सीएए हो या तीन तलाक को समाप्त करने की बात हो सभी लागु हुआ।इससे जम्मू काश्मीर मे अमन और चैन के साथ दूसरे देशो से आए शरणार्थियों को उनको नागरिकता मिला और मुस्लिम महिलाओं को कुरीतियों से छुटकारा मिला।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हमे इस बार चार सौ पार सीटे देश को सुदृढ,महाशक्तिशाली, विकसित, संविधान को मजबुत करने और अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए जरूरी है और हम चार सौ अवश्य पार करेंगे। देश की एकजुटता और अलगाववाद को समाप्त करने के लिए चार सौ से अधिक सीटो की जरूरत है। इस चार सौ पार मे नीतीश कुमार जी, जीतनराम मांझी,जी,उपेन्द्र कुशवाहा जी चिराग पासवान जी सभी है। सभी एनडीए घटक दल साथ लड़कर बिहार के चालीस के चालीस सीट लाने मे सफलता पाएँगे। उन्होंने कहा की विपक्षी राजद और माले का काम बाँटना है,समाज मे अशांति फैलाना है।हमेशा से ये यही काम करते आए है। सभी मतदताओं से वोट देने के लिए अनुरोध करना है।सभी को बूथ पर पहुंचाना है।
वहीं अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके कार्यकर्ता सबसे अधिक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित होते है। इस बार का चुनाव विकास बनाम विनाश का है। एकतरफ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे एनडीए गठबंधन तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार मे लिप्त महागठबंधन जो हमेशा समाज और देश को बांटने की फिराक मे रहता है।
विधानपरिषद के पूर्व सभापति विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया किया कि बूथ पर पहुंचना जरूरी है,वृद्ध,महिला सहित सभी मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का लक्ष्य है।सभी लोग चाहते है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने। उन्होने कहा कि हमारा प्रत्याशी साफ छवी और विकास कार्य करने वाला है,इसलिए जरुरी है कि जीत का अंतर भी अधिक हो।हमारे पास नीति, नियत और नेता तीनो है ,इसलिए जीत निश्चित है।
प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकासात्मक कार्यो के साथ साथ जनकल्याणकारी कार्यो को भी किया है।हमारी पार्टी सबसे बड़ी सांगठनिक पार्टी है। एनडीए घटक दलो के नेताओं के प्रभाव वाले क्षेत्र मे उनकी चर्चा करना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विकास कार्य तेजी से हो रहा है जिससे बिहार मे शांति का माहौल है,लेकिन विपक्षी पार्टियों द्वारा समाज मे नफरत को फैला कर शांति भंग करने की साजिश रची जा रही है,जिससे विकास कार्यो मे बाधा पहुंचा सके।हमे इन्हे रोकना है।
शाहाबाद क्लस्टर के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सभी बूथो को मजबुत करने पर बल दिया।उन्होने चुनाव तैयारी की समीक्षा की ।उन्होने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री और आर के सिंह का चेहरा है जो विकास के पर्याय बन गए है।इसके साथ-साथ हमारे पास उपलब्धिया भी है और जनता एनडीए के पक्ष मे है,जिसे हमे वोट मे बदलना है।
आरा मेयर इंदु देवी ने कहा कि हमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के चार सौ पार के संकल्प को पूरा करना है।कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएगे।
वहीं शाहाबाद क्लस्टर सह प्रभारी अशोक भट्ट,जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय सहित वक्ताओं ने कार्यकताओ मे जोश भरते हुए बूथ को मजबुत करने पर बल दिया। एनडीए के घटक दलो के कार्यकताओ के साथ समन्यव बढाते हुए अपने प्रत्याशी को रिकार्ड मतो से जिताने पर विशेष जोर दिया।घर घर डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियो को पहुंचाने की बात कही।
बैठक मे दक्षिण बिहार प्रांत सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, लोकसभा संयोजक शंभु चौरसिया,हरेन्द्र पांडेय,सीडी शर्मा,तारकेश्वर ठाकुर,विजय सिंह,भुवर ओझा,पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सिंह,अंगद स़िह, जिला उपाध्यक्ष ईं.धीरेन्द्र सिंह,मीरा यादव,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,कौशल यादव,अशोक शर्मा, अरविन्द पांडेय,संतोष चंद्रवंशी, रितुराज, रंजना श्रीवास्तव, रमेश कर्ण, संजय कुमार सिंह,निशांत सेंगर,राहुल सिंह,शेख कलामुद्दीन, संजय सिंह,शम्भु प्रसाद, आलोक अंजन,रामदिनेश यादव,मंडल अध्यक्ष,जिला मोर्चा अध्यक्ष,वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि थे।

